फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now the deer of Deer Park will rest on the sand dune

अब बालू के टीले पर आराम फरमाएंगे डियर पार्क के हिरण

Fri, 18 Jun 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now the deer of Deer Park will rest on the sand dune
अश्वनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। अब हिसार के डियर पार्क में बालू मिट्टी के टीले पर हिरण आराम फरमाते नजर आएंगे। हिरणों के लिए डियर पार्क में चार और कैरू के चिंगारा ब्रीडिंग सेंटर में एक टीला तैयार किया जाएगा। इन टीलों के निर्माण पर करीब पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर वेद प्रकाश का कहना है कि टीलों पर हिरण आराम करना बेहद पसंद करते हैं। प्रत्येक टीले की चौड़ाई 70 फुट और ऊंचाई पांच फुट होगी। एक टीले पर 40 से 50 हिरण बैठ सकेंगे। इन टीलों को उन्हीं स्थानों पर बनाया जाएगा, जहां हिरणों के खाने और पीने की व्यवस्था की गई है, ताकि वहीं खाकर टीले पर आराम कर सकें। उन्होंने बताया कि डियर पार्क में टीले बने हैं, लेकिन पुराने होने के कारण उनकी मिट्टी नीचे बैठ चुकी है। ऐसे में अब यहां नए टीले बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्द ही इसको लेकर टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उधर, डियर पार्क में आने वाले लोगों को विभाग की ओर से जागरूक किया जाएगा। वहां बोर्ड भी लगाए जाएंगे। बोर्ड पर वन्य जीवों के जीवन और रहन-सहन के बारे दर्शाया जाएगा। हालांकि कोरोना महामारी के कारण फिलहाल डियर पार्क में लोगों का प्रवेश बंद है। वहीं विभाग की ओर से डियर पार्क, भिवानी का चिड़ियाघर, कैरू के चिंगारा ब्रीडिंग सेंटर को खोलने के लिए पत्र लिखा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बाड़े में खाने की व्यवस्था, चार में रहेंगे हिरण
डियर पार्क में हिरणों के लिए पांच बाड़े बने हैं, लेेकिन अब एक बाड़े से हिरणों को निकालकर उसमे से काबिली कीकर निकाली जाएगी और वहां घास के अलावा बांस के पत्ते, छोटी और बड़ी बेरी, झाड़ी, बरसीम हिरणों के खाने की चीजें उगाई जाएगी, ताकि उन्हें प्राकृतिक खाना मिल सके और खुले वातावरण में रह सकें। वहीं डियर पार्क में हिरणों की संख्या करीब 104 हैं। इसमें चार तरह के हिरण शामिल हैं।

डियर पार्क में चार और कैरू के चिंगारा ब्रीडिंग सेंटर में एक टीला बनाने की अनुमति मिली है। हिरणों के आराम करने के लिए टीले बनाए जाएंगे। जल्द ही टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। - वेद प्रकाश, डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर, वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed