फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now the corporation will invoice the shopkeepers who keep the goods in the seizures

अब बरामदों में सामान रखने वाले दुकानदारों का चालान करेगा निगम

Mon, 11 May 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now the corporation will invoice the shopkeepers who keep the goods in the seizures
लॉकडाउन के नियमों की पालना को लेकर बाजार में अभियान चलाती निगम की टीम। - फोटो : Hisar
अब नगर निगम प्रशासन बाजार में बरामदों में सामान रखने वाले दुकानदारों का भी चालान करेगा। चूंकि रविवार को बाजार बंद रहा तो सोमवार को निगम बरामदों में सामान रखने वाले दुकानदारों से सख्ती से पेश आएगा।
विज्ञापन

बता दें कि निगम आयुक्त अशोक गर्ग के आदेशानुसार शनिवार को निगम ने दुकानदारों से बरामदों में रखा सामान हटाने की अपील की थी। मगर इस दौरान निगम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा था। दुकानदारों के विरोध को देखते हुए निगम की टीमें भी बाजारों से लौट आई थीं। टीमों के लौटने के बाद जिन दुकानदारों ने बरामदों से सामान हटाया था, उन्होंने भी दोबारा से सामान रख लिया था।
विज्ञापन

पाबंदी के बावजूद गैर जरूरी सामान की दुकानें खुलीं
लॉकडाउन के नियमानुसार रविवार को सिर्फ जरूरी सामान आपूर्ति वाली दुकानें ही खुल सकती हैं। मगर शहर में रविवार को कई गैर जरूरी सामान की आपूर्ति वाली दुकानें भी खुली नजर आईं। पुलिस प्रशासन की तरफ से इन दुकानों को बंद नहीं करवाया गया। इस दौरान तिलक बाजार में कुछ जूतों और गुलाब सिंह चौक पर रेडीमेड कपड़ों व घी आदि की दुकानें दोपहर तक खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में चलाया सैनिटाइज अभियान
बाजारों के बंद होने के कारण रविवार को सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान मेयर गौतम सरदाना की तरफ से कई बाजारों को सैनिटाइज कराया गया।
ठेके में बैठकर ग्रुप में छह लोग पी रहे थे शराब, तीन हजार का जुर्माना
शराब के एक ठेके पर साथ लगते एक कमरे में छह लोग बैठकर शराब पीते हुए मिले। इस पर निगम की टीम ने ठेका पर तीन हजार रुपये जुुर्माना किया। इसके अलावा छह अन्य लोगों के 500-500 रुपये के चालान किए गए।
वर्जन
दुकानदारों को बरामदों में सामान रखने की अनुमति नहीं है, जो इस नियम का उल्लंघन करेगा, उस दुुकानदार का चालान किया जाएगा।
- संदीप कुमार, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed