{"_id":"6815136293eb109f4c056917","slug":"now-tender-will-be-issued-for-7-years-for-garbage-collection-from-homes-administrative-approval-received-hisar-news-c-21-hsr1005-617770-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अब घरों से कचरा उठाने का 7 साल के लिए लगेगा टेंडर, प्रशासनिक मंजूरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अब घरों से कचरा उठाने का 7 साल के लिए लगेगा टेंडर, प्रशासनिक मंजूरी मिली
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम प्रशासन को वार्ड 11 से 20 में घरों से कचरा उठाने का 7 साल का टेंडर लगाने की अनुमति मिल गई है। निगम ने 37.34 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय मंजूरी के लिए भेजा था। अब निगम की तरफ से टेंडर लगाया जाएगा। 30 जून को वर्तमान एजेंसी का टेंडर समाप्त हो जाएगा। अभी कचरा निस्तारण के एस्टीमेट को मुख्यालय से अनुमति नहीं मिली है।
बता दें कि पिछले साल निगम को मुख्यालय की तरफ से निर्देश मिले थे कि डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए 5 साल और कचरा निस्तारण के लिए 10 साल के लिए टेंडर लगाया जाएगा। इसी आदेश के क्रम में निगम ने दोनों कार्यों के लिए 30-30 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया था। मगर इसके बाद आदेश आया कि घराें के कचरा उठान का टेंडर 5 के बजाय 7 साल के लिए लगाया जाएगा। इस पर निगम अधिकारियों ने संशोधित एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया था।
मंजूरी न मिलने पर बढ़ानी पड़ी थी टेंडर की अवधि
वार्ड 11 से 20 का टेंडर फरवरी में खत्म हो गया। मगर मुख्यालय की तरफ से न तो पुराने टेंडर को बढ़ाने की अनुमति मिली और न ही नया एस्टीमेट मंजूर किया गया। इस पर निगम को खुद ही इन वार्डों से कचरा उठाने की व्यवस्था लागू करनी पड़ी, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई। इसी बीच मुख्यालय ने पुराने टेंडर को बढ़ा दिया। इसके बाद उसी एजेंसी ने इन वार्डों से कचरा उठाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
30 जून को खत्म होगा वार्ड 11 से 20 का टेंडर
अब 30 जून को वार्ड 11 से 20 का टेंडर खत्म हो जाएगा। इससे पहले निगम को नया टेंडर लगाकर उसे अलॉट करना होगा ताकि सफाई व्यवस्था सुचारू रह सके। वार्ड 11 से 20 से प्रतिदिन 116 टन कचरा निकलता है। वहीं वार्ड 1 से 10 का टेंडर अगस्त में खत्म होगा। इन वार्डों से प्रतिदिन 100 टन कचरा निकलता है।
-- -- -- -- -- -- -- -
वार्ड 11 से 20 में घरों से कचरा उठान के लिए 7 साल का टेंडर लगाने की अनुमति मिल गई है। अब टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- डॉ. प्रीतपाल, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम