फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now students will become ambassadors of cleanliness. During the winter holidays, they will become 'The Cleanliness Heroes' and prepare project reports, providing information about wet and dry waste from house to house.

Hisar News: अब विद्यार्थी बनेंगे स्वच्छता के दूत, सर्दियों की छुट्टियों में ‘दा स्वच्छता हीरो’ बन प्रोजेक्ट रिपोर्ट करेंगे तैयार, घर-घर जाकर गीले–सूखे कचरे की देंगे जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Now students will become ambassadors of cleanliness. During the winter holidays, they will become 'The Cleanliness Heroes' and prepare project reports, providing information about wet and dry waste from house to house.
हिसार। नगर निगम की ओर से स्वच्छता के लिए अब स्कूलों के छात्र भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के दौरान स्कूलों के छात्र अपने आसपास के क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान छात्र ‘दा स्वच्छता हीरो’ के रूप में कार्य करेंगे और अपनी स्वच्छता संबंधी गतिविधियों पर आधारित एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल की अध्यक्षता में स्कूल संचालकों, प्रिंसिपलों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि निगमायुक्त नीरज के निर्देशानुसार स्वच्छता से जुड़े सभी कार्यों की अधिकारी स्तर पर कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र घर-घर जाकर लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की प्रक्रिया समझाएं, जिससे कचरे के सही निस्तारण में सहायता मिल सके। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी देने और इसके उपयोग से बचने का संदेश भी छात्रों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि 1 से 15 जनवरी तक छात्र अपने आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाएंगे। इस दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर नगर निगम द्वारा छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरो वेस्ट वार्ड नंबर 14 बनेगा मॉडल
नगर निगम के वार्ड नंबर 14 को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां जीरो वेस्ट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वार्ड में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र किया जा रहा है। गीले कचरे से वार्ड स्तर पर ही कंपोस्ट खाद बनाई जा रही है, जबकि सूखे कचरे का भी वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। नगर निगम की योजना है कि इस मॉडल की सफलता के बाद अन्य वार्डों में भी इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed