फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Now employees will not be able to hold the files with them for a long time in the corporation office

अब निगम दफ्तर में अधिकारी से कर्मचारी ज्यादा समय तक नहीं रोक सकेंगे अपने पास फाइलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now employees will not be able to hold the files with them for a long time in the corporation office
हिसार। नगर निगम दफ्तर में अब फाइलों को एक शाखा से दूसरी शाखा में भेजने के लिए सीएफएमएस का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सिस्टम के लागू होने से कोई कर्मचारी या अधिकारी किसी भी फाइल को ज्यादा समय तक अपने पास रोक कर नहीं रख सकेगा। अगर कोई ऐसा करता भी है तो सीएफएमएस से यह पता चल जाएगा कि किस कर्मचारी या अधिकारी के पास कोई फाइल कितने समय तक रही। फाइलों को ऑनलाइन ही ट्रैक किया जा सकेगा। वहीं, निगमायुक्त ने चेतावनी दी है कि सीएफएमएस में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम की कई शाखाओं में अक्सर कर्मचारी या अधिकारी किसी फाइल को कई-कई दिनों तक अपने पास रोक कर रखते हैं। इस कारण से लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता है। खासकर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में कई बार ऐसे मामले देखने को मिले हैं। इसी को देखते हुए निगम प्रशासन ने यह कार्यप्रणाली लागू की है ताकि लोगों की इस समस्या का समाधान हो सके। साथ ही निगम कर्मचारी व अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो सके।
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा सीएफएमएस सिस्टम
सीएफएमएस (सेंट्रलाइज्ड फाइल ट्रैकिंग एंड मूवमेंट इंर्फोमेशन सिस्टम) के तहत किसी भी फाइल को एक ऑनलाइन नंबर दिया जाता है। इस नंबर से ही उस फाइल की पहचान की जाएगी। जब वह फाइल एक कर्मचारी से दूसरे कर्मचारी या एक शाखा से दूसरी शाखा के पास जाएगी तो उसके लिए सीएफएमएस सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सिस्टम के इस्तेमाल होने से यह पता लगाया जा सकेगा कि कोई फाइल किसी कर्मचारी या अधिकारी के पास है और उन्होंने इस फाइल को कितने-कितने दिन अपने पास रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से ज्यादा समय तक फाइल न रखें अपने पास
उधर निगमायुक्त ने सोमवार को अपने स्टाफ के साथ बैठक की। निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि फाइलों को एक शाखा से दूसरी शाखा में भेजने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी सीएफएमएस सिस्टम का प्रयोग करेंगे। इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी या कर्मचारी की टेबल पर तीन दिन से ज्यादा फाइल नहीं रुकनी चाहिए। यदि फाइल में किसी तरह की कोई परेशानी है तो वह उच्चाधिकारी से उस संबंध में बात करें। मगर फाइल अपने पास न रखे।

लंच टाइम तक कार्यालय में रहेंगे कर्मचारी व अधिकारी
निगमायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह 9 बजे कार्यालय में आएंगे और शाम 5 बजे कार्यालय से जाएंगे। सभी शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी लंच टाइम तक कार्यालय में रहेंगे और जनता के कार्य करेंगे। दोपहर बाद ही अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में जाएंगे। उन्होंने कहा कि निगम कार्यालय में कोई व्यक्ति किसी भी कार्य के लिये आए, अधिकारी व कर्मचारी उसके साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार करें। इस मौके पर उप निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, एसई आनंद स्वरूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed