फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now actions will be taken against mechanics who install firecracker silencers on bullets.

Fatehabad News: अब बुलेट पर पटाखा साइलेंसर लगाने वाले मिस्त्रियों पर भी होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Now actions will be taken against mechanics who install firecracker silencers on bullets.
फतेहाबाद। जिले में पटाखा साइलेंसर लगाकर बुलेट बाइक से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध साइलेंसर लगाने वाले न सिर्फ वाहन चालकों, बल्कि उन्हें लगाने वाले मिस्त्रियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस की कार्रवाई के तहत मई माह में 140 बुलेट बाइक जब्त की गई हैं, जिनमें अवैध पटाखा साइलेंसर लगे थे।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं, विशेषकर एम्बुलेंस को रास्ता न देने वाले वाहन चालकों पर भी अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में सीसीटीवी फुटेज व सोशल मीडिया पर आई शिकायतों के आधार पर जांच कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान या अन्य दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed