{"_id":"68e4178557fe0bc579047254","slug":"notice-to-bdo-for-not-responding-to-rti-hisar-news-c-21-hsr1020-724996-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आरटीआई का जवाब न देने पर बीडीपीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आरटीआई का जवाब न देने पर बीडीपीओ को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालसमंद। हिसार जिले के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कीर्ति सिरोहीवाल को फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में सूचना का अधिकार (आरटीआई) का जवाब न देने पर राज्य जन सूचना अधिकारी कर्मवीर सैनी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सैनी ने छह अक्तूबर को हुई आरटीआई की द्वितीय अपील की सुनवाई के बाद यह नोटिस जारी किया है। सूचना के आवेदक रवि कुमार ने बताया कि उन्होंने 10 अक्तूबर 2023 को हिसार खंड द्वितीय के बीडीपीओ कार्यालय से सूचना मांगी थी, लेकिन बीडीपीओ कीर्ति ने कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद आरटीआई की प्रथम अपील डीडीपीओ नरेंद्र के समक्ष की गई जिसमें उन्होंने नोटिस जारी कर एक सप्ताह में आरटीआई का जवाब देने का आदेश दिया।
यह था मामला
हिसार के सेक्टर 1-4 निवासी सचिन अपने दोस्त के साथ गांवों में जाता और खुद को वित्त मंत्रालय का कर्मचारी बताकर महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और 50,000 रुपये का कर्ज दिलाने का झांसा देकर प्रति फॉर्म 70 रुपये वसूलता था। इसके लिए वर्ष 2023 में 38 दिनों तक हिसार जिले के उकलाना, आदमपुर और हिसार खंड के कई गांवों में फॉर्म भरे गए। युवकों ने आर्यनगर में 180 और रावलवास कलां में 174 आवेदन पत्र भरवाए थे। इसका संज्ञान लेकर ग्रामीण रवि कुमार ने मामले की शिकायत कर इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीडीपीओ कीर्ति के हस्ताक्षर वाले आवेदन पत्र पर कार्यालय के कर्मी धर्मपाल ने गांवों में मुनादी करवाकर पंचायतों संग मिलकर इस फर्जीवाड़े को बढ़ावा दिया था। इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर मामला कोर्ट में गया। तभी हिसार सदर थाने में मामला दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ा गया था।