फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Notice issued to IVF center over low sex ratio

Hisar News: कम लिंगानुपात पर आईवीएफ सेंटर को थमाया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to IVF center over low sex ratio
हिसार। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कम लिंगानुपात मिलने पर एक आईवीएफ सेंटर को नोटिस थमाया है। सिविल सर्जन ने जनवरी 2025 से मार्च 2026 तक के आंकड़ों में लिंगानुपात कम मिलने पर संबंधित आईवीएफ सेंटर से इस कारण पूछा है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत के आदेश पर नोडल अधिकारी आईवीएफ सुभाष खतरेजा ने जिले के दो आईवीएफ केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईवीएफ से संबंधित सभी तरह के रिकॉर्ड की गहनता से जांच की गई। जांच में एक आईवीएफ सेंटर का लिंगानुपात 625 पाया गया जो कि औसत के लिहाज से चिंताजनक है। इस पर संज्ञान लेते हुए सेंटर संचालक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि अब जिले के सभी आईवीएफ सेंटरों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि लिंग चयन जैसे गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी में लिंगानुपात कम मिलने पर विभाग ने तीन सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) से भी जवाब मांगा है। विभाग के अनुसार सीएचसी आर्य नगर के अधीन आने वाली पीएचसी गांवड़ का लिंगानुपात 775, सीएचसी सिसाय के अधीन आने वाली पीएचसी सिसाय का लिंगानुपात 689 और सीएचसी खांडा खेड़ी के अधीन आने वाली पीएचसी खांडा खेड़ी का लिंगानुपात 624 व पीएचसी पुट्ठी समैण का लिंगानुपात 734 मिला है। इस तरह से 25 में से दो पीएचसी का लिंगानुपात 800 से कम और दो का 700 से कम मिला है। इसके अलावा अगर औसतन की बात करें तो सीएचसी खांडा खेड़ी का औसत लिंगानुपात 864 मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed