{"_id":"65f5de9d4f857ca1f505e852","slug":"notice-given-to-commission-agents-to-vacate-grain-market-sheds-before-purchasing-mustard-hisar-news-c-21-hsr1023-343424-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सरसों खरीद से पहले अनाजमंडी के शेड खाली करने के लिए आढ़तियों को थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सरसों खरीद से पहले अनाजमंडी के शेड खाली करने के लिए आढ़तियों को थमाए नोटिस
विज्ञापन
हिसार। जिले में सरसों की फसलों की कटाई-कढ़ाई का कार्य शुरू हो चुका है। जिला प्रशासन ने सरसों खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरसों खरीद के लिए प्रशासन की तरफ से जिलेभर में सरसों की खरीद के लिए कुल 26 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। 28 मार्च के आसपास सरसों खरीद का कार्य शुरू होगा। सरकार ने इस पर सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये निर्धारित किया है।
नई अनाज मंड़ियों में बने शेडों के नीचे आढ़तियों ने अपना कई टन माल रखा हुआ है। ऐसे में सरसों की आवक तेज होने पर किसानों को अनाज मंडियों में सरसों रखने की दिक्कत भी आ सकती है। हालांकि कुछ शेड खाली भी हैं। किसानों को खरीद कार्य में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए, इसके लिए मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने अनाज मंडी का दौर किया और सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा मार्केट कमेटी की ओर से आढ़तियों को शेड खाली करने के लिए नोटिस भी दिए गए हैं। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों के पंजीकरण का कार्य गत वर्ष रबी सीजन के दौरान 48.8 प्रतिशत पंजीकरण हुआ, जो इस बार 62.1 प्रतिशत के पार पहुंच चुका है। जिन किसानों ने सरसों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है, उन किसानों की सरसों न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी जाएगी। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे सरसों की फसल को अच्छी तरह सुखाकर साफ करके लाए।
यहां होगी खरीद...
खरीद केंद्रों में आदमपुर, अग्रोहा, बालसमंद, बरवाला, बास, दौलतपुर, घिराय, हांसी, हसनगढ़, हिसार, खांडा खेड़ी, खेड़ी जालब, कोथ कलां, लोहारी राघो, नारनौंद, पाबड़ा, पेटवाड़, सरसौद, श्यामसुख, सिसाय, थुराना, उकलाना, कैमरी, राजली तथा मतलोडा शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- सरसों खरीद की सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है। हिसार अनाज मंडी में शेडों के नीचे जिन व्यापारियों ने अपना माल रखा हुआ है, उन व्यापारियों को नोटिस देकर शेड खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
- गगन जोशी, मार्केट कमेटी, हिसार