{"_id":"586fe4214f1c1b076515a14b","slug":"noteban-against-congress-agitation-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के खिलाफ उतरी कांग्रेस ने किया गुटबंदी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के खिलाफ उतरी कांग्रेस ने किया गुटबंदी का प्रदर्शन
अमर उाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस ने गुटबंदी का जोरदार प्रदर्शन किया। तीन अलग-अलग गुटों में कांग्रेसी नेता प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। हुड्डा, तंवर, सैलजा, किरण चौधरी गुट के समर्थक बेहद कम संख्या में होने के कारण आखिर में एक साथ खड़े हो गए। सबसे आखिर में भारी संख्या में कुलदीप बिश्नोई के समर्थक पर्यवेक्षक विजय लक्ष्मी, विधायक रेणुका बिश्नोई के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचे। नेताओं ने पहले से ही अपने समर्थकों को कांग्रेस भवन से बाहर के स्थान बता दिए थे।
गुट नंबर एक
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक माने जाने वाले पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला, धर्मबीर गोयत, पूर्व विधायक रामभगत शर्मा कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। यहां करीब दो घंटे तक पर्यवेक्षक का इंतजार करते रहे। विजय लक्ष्मी नहीं पहुंची तो यह लोग कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय की ओर रवाना हो गए।
गुट नंबर दो ...
सैलजा समर्थक नरेश सेलवाल अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ ठाकुरदास स्कूल के सामने खडे़ थे। कुछ देर बाद पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, रामनिवास घोडेला, पूर्व विधायक रामगभत शर्मा, अशोक तंवर समर्थक राजबीर संधू यहां पहुंचे तो सेलवाल के कार्यकर्ताओं के पास ठहर गए। कुछ देर यहां बिना माइक ही भाषण बाजी करने के बाद लघु सचिवालय की ओर रवाना हो गए। सैलजा, हुड्डा, तंवर, किरण समर्थक यहां से एक गुट बनकर आगे की ओर बढे़। लघु सचिवालय पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने से पहले ही इन्हें पता लग गया कि विजय लक्ष्मी पहुंच गईं हैं। ऐसे में पहले ज्ञापन सौंपने पर कोई कार्यवाही न हो जाए इस कारण सभी नेता कार्यकर्ता उनका इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
गुट नंबर तीन
कुलदीप बिश्नोई के समर्थक गवर्नमेंट कॉलेज के गेट के सामने एकत्र हो गए थे। यह कार्यकर्ता कांग्रेस भवन नहीं पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे से ही कार्यकर्ता यहां जुटना शुरू हो गए थे। हांसी विधायक रेणुका बिश्नाई ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। फतेहाबाद प्रदर्शन के बाद ऑब्जर्वर विजय लक्ष्मी बिश्नोई को हिसार कांग्रेस भवन एक बजे पहुंचना था। करीब तीन बजे विजय लक्ष्मी कांग्रेस भवन पहुंचीं तो वहां कोई नजर नहीं आया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन पर बताया कि कुलदीप समर्थक कॉलेज गेट के पास इंतजार कर रहे हैं। विजय लक्ष्मी वहां पहुंची तो हांसी विधायक रेणुका ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक पहुुंचे।
विजय लक्ष्मी पहुंचीं तो साइड हो गए पूर्व विधायक
लघु सचिवालय पर रेणुका के साथ पहुंचीं विजय लक्ष्मी बिश्नोई लघु सचिवालय के गेट के पास रुकीं। कुलदीप गुट की संख्या को देखकर अन्य सभी नेता एक साइड हो गए। विजय लक्ष्मी ने एसडीएम अशोक बंसल को मांग पत्र सौंपा। पूर्व विधायक, पूर्व सीपीएस इस फोटो से गायब हो गए।
औरों को नसीहत देने वाले खुद का नाम लिखवा लाए
चार जनवरी को कांग्रेस भवन में विजय लक्ष्मी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व विधायक नरेश सेलवाल कार्यकर्ताओं को नसीहत दे रहे थे कि कोई कार्यकर्ता हुड्डा, कुलदीप के नाम फोटो वाले होर्डिंग्स न लेकर आएं। इसी विधायक ने सबसे पहले इस नियम को तोड़ा। नरेश सेलवाल के समर्थक कुमारी सैलजा जिंदाबाद के स्लोगन लिखे बैनर लेकर पहुंचे। सभी स्लोगन में नीचे नरेश सेलवाल भी लिखवाया गया था। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी का कहीं फोटो नजर नहीं आया। एक बैनर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ, विजय लक्ष्मी के अलावा अशोक तंवर का फोटो भी लगाया गया था।