फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   not fulfill dowry demand, woman raped

दहेज न दिया तो दुराचार करवाया

Fri, 20 Dec 2013 08:24 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
not fulfill dowry demand, woman raped
ससुराल वालों ने दहेज की डिमांड पूरी न करने पर विवाहिता को होटलों में भेजा, जहां उसके साथ दुराचार किया गया।
विज्ञापन

इस काम में पीड़िता के पति ने भी परिवार का साथ दिया। मना करने पर उसे बंधक बनाकर रखा गया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

विवाहिता किसी तरह उनके चुंगल से निकलकर मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने विवाहिता के पति समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


एक युवती ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मई 2013 को हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजनों ने दहेज की डिमांड शुरू कर दी। जब डिमांड पूरी नहीं हुई तो उसे होटलों में भेजा जाने लगा। जहां पर कुछ लोगों ने उसके साथ दुराचार और कुकर्म किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती और उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान भी पीड़िता के साथ दुराचार किया गया। जब उसे होटलों में भेजा जाता तो दो-तीन लड़कियां और उसका पति साथ रहता था। जो लगातार उस पर नजर रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह पीड़िता ससुराल वालों की चुंगल से निकलने में कामयाब हो गई और मायके लौट कर परिजनों को घटना के बारे में अवगत करवाया। पीड़िता की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने जितेंद्र, अमित, आजादो, जसमत, पूजा, रोकी, इंद्रो, अश्वनी, बिरजू, अशोक, प्रेम, रामनिवास और चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, अमानत में ख्यानत, जान से मारने की धमकी देने, दुराचार करने, कुकर्म करने, मारपीट, बंधक बनाने और इनमें सहयोग करने का मामला दर्ज किया है।



जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के साथ होटलों में भी दुराचार और कुकर्म की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed