{"_id":"663a6bf2ead9da04a004be16","slug":"nomination-is-over-expenditure-meter-is-on-hisar-news-c-21-hsr1020-377027-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नामांकन खत्म, खर्च मीटर चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नामांकन खत्म, खर्च मीटर चालू
विज्ञापन
हिसार। हिसार लोकसभा के लिए नियुक्त किए गए सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस गोपाल चंद, पुलिस पर्यवेक्षक विशाल कुमार बलदेव भाई वाघेला , चुनाव व्यय पर्यवेक्षक रंजीत कुमार मधुकर, वी पांडीराजा ने मंगलवार को नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। चुनाव पर्यवेक्षकों ने बताया कि उम्मीदवार के नामांकन जमा कराने की प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही खर्च का रिकॉर्ड शुरू हो गया है। कमेटियों का दायित्व है कि उम्मीदवार की ओर से किए जाने वाले खर्च पर पूरी निगरानी रखे।
वीडियो व्यूइंग टीम राजनीतिक दलों की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस टीम की रिपोर्ट खर्च निगरानी समिति के माध्यम से उम्मीदवार के शैडो रजिस्टर में दर्ज की जाए। चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए चुनावी खर्च की कड़ी निगरानी के साथ-साथ प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का रिकॉर्ड निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप सही ढंग से रखें। जिला में चुनावी खर्च का ब्योरा रखने के लिए नियुक्त किए गए अधिकारियों से कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फील्ड में नियुक्त टीमों से प्रतिदिन रिपोर्ट लें। किसी भी जनसभा या रैली के खर्च का पूरा रिकॉर्ड रखें। नकद लेन देन के आदान-प्रदान पर भी कड़ी नजर रखी जाए। गाड़ियों की तलाशी लेकर महंगे गिफ्ट पर निगाह रखनी जरूरी है। वाहन चेकिंग के दौरान वीडियो बनाने के भी निर्देश दिए।