फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No matter how high an officer is, if he indulges in corruption, strict action will be taken: Saini

कितना भी बड़ा अधिकारी हो, भ्रष्टाचार किया तो कड़ी कार्रवाई होगी : सैनी

Wed, 17 Dec 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 17 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
No matter how high an officer is, if he indulges in corruption, strict action will be taken: Saini
हिसार हासी में आयोजित विकास रैली में जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए ।संवाद
हांसी/हिसार। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस नीति पर काम कर रही है। चाहे कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो, भ्रष्टाचार किया है तो एक मिनट में कार्रवाई होगी। सैनी मंगलवार को हांसी में तोशाम रोड स्थित विकास रैली में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 11.45 बजे रैली स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने जहां कांग्रेस को घेरा, वहीं भ्रष्टाचार पर सरकार की नीति जनता के सामने रखी। मंच पर ही मौजूद प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद में राखीगढ़ी के अधूरे म्यूजियम और गांव खांडा खेड़ी में लुवास के केंद्र को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सवाल किया कि 20 करोड़ से लुवास का केंद्र पांच साल से बनकर तैयार है, इसके बावजूद शुरू क्यों नहीं हुआ? अधिकारियों से पूछना चाहिए कि यह पैसा लगने के बाद जनता के काम क्यों नहीं आ रहा। उन्होंने सीएम से मुखातिब होते हुए कहा कि अपराध पर तो आपने काबू पा लिया लेकिन भ्रष्टाचार का अपराध हो रहा है। यह अपराध गोली मारने से भी बड़ा है। आप भ्रष्टाचार पर अंतिम चोट मार देंगे तो जनता का भला हो जाएगा। इस पर सीएम ने कहा कि हमारी आंख हर एक विषय पर है।
विज्ञापन

सीएम साहब तगड़ा जिला बना दियो

पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हांसी क्षेत्र हिंदुस्तान के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। 9वीं शताब्दी में राजा अनंग पाल तोमर ने हांसी को सतुलज तक के एरिया की राजधानी बनाया। उन्होंने कहा, सीएम साहब हांसी के नाम को दोबारा से इतिहास में लिखवा दो। इतना बड़ा जिला बना दियो कि इसका सम्मान हो। बवानीखेड़ा विधायक कूपर वाल्मीकि, बरवाला विधायक रणबीर गंगवा से भी सलाह ले लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन लाल बड़ौली बोले- पीएम मोदी दिलों की चोरी करते हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने में मुख्यमंत्री नायब सैनी को 56 दिन काम का बहुत बड़ा योगदान रहा।सैनी बड़ी सोच के मुख्यमंत्री हैं। जनता की भावना के अनुसार काम करने वाले हैं। कभी छोटे मन से काम नहीं करते। मुख्यमंत्री के पास आज भी रात 12 बजे तक लोग अपनी शिकायतें लेकर आ रहे हैं जिनका समाधान कर रहे हैं। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में पारदर्शी सरकार काम कर रही है। प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का वातावरण समाप्त हो चुका है।

मोदी लोगों के दिलों की चोरी करते हैं: सतीश पूनिया

भाजपा प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि विपक्ष वोट चोरी की चर्चा कर रहा है। भाजपा वोट चोरी नहीं करती, बल्कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी में वो ताकत है जो लोगों के दिलों की चोरी करते हैं जो वोटों में तब्दील हो जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में सुशासन की स्थापना हुई। बिना खर्ची और पर्ची के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिलने की चर्चा पूरे देश में होती है। हरियाणा में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।

प्रदेश सरकार हर क्षेत्र का तेजी से कर रही विकास: रणबीर गंगवा

पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर क्षेत्र का तेजी से विकास कर रही है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर नीतियां बनाईं और उसका परिणाम है कि लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढ्ढा, हांसी विधायक विनोद भयाणा, हिसार विधायक सावित्री जिंदल, बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह बाल्मीकि, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी उपस्थित रहे।

हांसी को क्या मिला
- नागरिक अस्पताल को अपग्रेड कर 50 से 100 बेड किया जाएगा।
- शहर के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा। खेल स्टेडियम बनाने की स्वीकृति।
- बस स्टैंड पर बरसाती पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए ड्रेनेज बनाई जाएगी।
- सेक्टर 5 में एसटीपी व डब्ल्यूटीपी बनेगा। सुल्तानपुर एरिया में सिंचाई के लिए ओपी जिंदल माइनर से नया रजवाहा बनाया जाएगा।
- कुंभा व थुराना के वॉटर वर्क्स को भाखड़ा ब्रांच के साथ जोड़ा जाएगा।
- ढाणा कलां व ढाणा खुर्द में हांसी-भिवानी सर्विस लाइन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से अनुरोध किया जाएगा।
- हांसी में पुलिसकर्मियों, अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधा युक्त पुलिस लाइन चरणबद्ध तरीके से बनाई जाएगी।
- आमटी झील के सौंदर्यीकरण किए जाने का एलान किया।
- 10.5 किलोमीटर लंबाई की 4 सड़कों का कार्य 6 करोड़ से रुपये से अधिक राशि से होगा।
- मार्केटिंग बोर्ड की 33 सड़कों को डीएलपी के तहत ठीक करवाया जाएगा।
- खेत खलिहानों के कच्चे रास्ते 25 किलोमीटर दूरी में पक्के बनाए जाएंगे।

इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
सीएम ने 77 करोड़ 30 लाख रुपये लागत की तीन विकास परियोजना का उद्घाटन एवं शिलान्यास किए हैं। इनमें 61 करोड़ 44 लाख रुपये लागत की बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए पानी प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास, ढंढेरी गांव में 7 करोड़ 42 लाख रुपये से नवनिर्मित 33 केवी बिजली सब स्टेशन व लोहारी राघो गांव में 8 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बने इतनी ही क्षमता के बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन शामिल हैं।

हिसार हासी में आयोजित विकास रैली में जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए ।संवाद

हिसार हासी में आयोजित विकास रैली में जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed