{"_id":"68584df8120363f67e0ca85a","slug":"no-consensus-reached-on-removing-the-vice-chancellor-talks-failed-hisar-news-c-21-hsr1027-652681-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कुलपति को हटाने पर नहीं बनी सहमति, वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कुलपति को हटाने पर नहीं बनी सहमति, वार्ता विफल
विज्ञापन
विद्यार्थियों के साथ हुई बातचीत के बाद प्रेस वार्ता करते कमेटी सदस्य।
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में चल रहे आंदोलन को समाप्त करने के प्रयास में जुटी मंत्रियों की कमेटी और आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच रविवार को करीब तीन घंटे चली मैराथन बैठक बेनतीजा रही। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कमेटी के सदस्यों से साफ कह दिया कि कुलपति को हटाने से कम पर कोई समझौता मान्य नहीं होगा। अब 24 जून को छात्र न्याय महापंचायत में ही फैसला होगा।
रविवार को कैंप चौक पर स्थित फ्लेमिंगो कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब 11 बजे कमेटी के सदस्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी और विधायक रणधीर पनिहार के साथ छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता शुरू हुई। बैठक में आंदोलनकारी छात्र कुलपति बलदेव राज कांबोज को हटाने से कम पर सहमत नहीं हुए।
कमेटी के सदस्यों ने छात्रों से कहा कि कोई भी निर्णय कानून के हिसाब से होता है और इसमें समय लग सकता है। इस पर छात्रों ने कहा कि वह इस बारे में धरनास्थल पर अन्य आंदोलनकारी छात्रों से वार्ता करने के बाद फैसले से अवगत कराएंगे। पहले दौर की बैठक करीब दो बजे समाप्त हुई।
विज्ञापन
दूसरे दौर की बैठक शाम को चार बजे शुरू हुई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जब तक कुलपति को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक कोई बातचीत संभव नहीं है और न ही किसी अन्य मुद्दे पर विचार किया जाएगा। दूसरे दौर की वार्ता में कोई हल नहीं निकलते देख पांच मिनट बाद ही बैठक समाप्त हो गई। बता दें कि इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री की तरफ से गठित कमेटी व विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच तीन दौर की बातचीत हुई थी, जो विफल रही थी।