{"_id":"65da41beaf02f9c9440ba0f7","slug":"no-case-registered-yet-in-khedi-chowpata-case-sp-hisar-news-c-21-hsr1020-328804-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ी चौपटा मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ी चौपटा मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं : एसपी
Sun, 25 Feb 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
हांसी पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद
हांसी। खेड़ी चौपटा में शुक्रवार को किसान व पुलिस के बीच हुए टकराव को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। इस मामले में पुलिस द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि खेड़ी चौपटा में किसानों पर लाठी चार्ज को लेकर की जा रही बात गलत है।
खनौरी कूच से पहले भी किसानों को समझाने का प्रयास किया था। लगातार प्रशासन द्वारा अपील की जा रही थी कि ट्रैक्टर के साथ कूच नहीं कर सकते। इसके लिए कोई अनुमति उनके पास नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां पर किसानों को रोकने की तैयारी की थी। दो बजे किसानों ने कूच शुरू किया। इस दौरान उन्हें रोका गया। 16 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान चारों तरफ से पथराव शुरू हो गया। वहां पर आंसू गैस व वाटर कैनन का प्रयोग किया। पुलिस द्वारा लाठी चार्ज नहीं किया गया। पथराव में 34 पुलिसकर्मियों को चोट लगी। एसपी ने बताया कि इस दौरान उन्हें भी चोट लगी। पथराव में 17 सरकारी वाहनों को नुकसान हुआ। पुलिस की अपील है कि किसान शांतिपूर्ण धरना दें। ट्रैक्टर से कूच न करें। अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।