{"_id":"67758ef7f6e2e777150fbf26","slug":"nilgai-was-shot-and-hunted-in-naya-village-hisar-news-c-21-hsr1007-536650-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नया गांव में गोली मारकर नीलगाय का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नया गांव में गोली मारकर नीलगाय का किया शिकार
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। गांव नया गांव में एक व्यक्ति ने गोली मारकर नीलगाय का शिकार किया। इसके बाद आरोपी हसनगढ़ निवासी काला ट्रैक्टर में डालकर ले जा रहा था। सूचना मिलने पर वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक दिनेश जांगड़ा की शिकायत पर काला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि नया गांव के खेतों में गांव हसनगढ़ निवासी काला फसल की रखवाली करता था। उसके पास प्रतिबंधित चिड़ियामार बंदूक थी। आरोपी ने खेत में छह साल की नीलगाय को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। टीम ने धान्सू के वेटरनरी सर्जन से पोस्टमार्टम करवाकर दफना दिया।