{"_id":"6afdef91915c49edcf06715b","slug":"nighttime-temperature-in-balsamand-reached-86-degrees-the-lowest-in-the-state-hisar-news-c-21-hsr1020-994933-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बालसमंद में रात का पारा 8.6 डिग्री पर पहुंचा, प्रदेश में सबसे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बालसमंद में रात का पारा 8.6 डिग्री पर पहुंचा, प्रदेश में सबसे कम
विज्ञापन
हिसार। उत्तरी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट जारी है। बुधवार को बालसमंद में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हिसार में रात का तापमान 9.8 और दिन का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले दिनों में भी पारा गिरेगा और सुबह कोहरा छाने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के कारण दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने और वातावरण में नमी बढ़ने के आसार हैं। इससे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में धुंध व कोहरा छा सकता है। पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद उत्तरी हवाओं से तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश में 22 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन-चार दिनों में कोहरा और कुहासा बढ़ सकता है। हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व और अनुकूल मौसमी परिस्थितियां भी कोहरे के निर्माण में सहायक होंगी।
18 दिन से खराब हवा में ले रहे सांस
हिसार में बुधवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। मंगलवार को यह 149 और 15 नवंबर को 145 रहा था। पिछले 17 दिनों में इन्हीं दो दिनों में एक्यूआई सबसे कम रहा। इस दौरान 10 दिन सूचकांक 300 से अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को 338 एक्यूआई के साथ हिसार देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना था। 50 तक एक्यूआई को साफ और 51 से 100 तक को संतोषजनक श्रेणी में माना जाता है।