फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Night temperature increases 2.8 degree

2.8 डिग्री बढ़ा हिसार का रात्रि तापमान, 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Thu, 18 Feb 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Night temperature increases 2.8 degree
मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह-शाम ठंड और दिन में कड़ी धूप गर्मी का अहसास दिलाने लगी है। बुधवार को हिसार के रात्रि तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह के समय जिले में गहरी धुंध रही, जिससे वाहन चालकों को खूब परेशानी का सामना करना पड़ा। रात्रि तापमान सबसे अधिक भिवानी का 11.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम अंबाला का 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो नारनौल के दिन के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। सिरसा और करनाल का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी तक प्रदेश में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इसके बाद 21 व 22 फरवरी को पश्चिमी-विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते आंशिक बादलवाई रहने और हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 26.2 8.5
भिवानी 26.7 11.2
हिसार 26.0 10.0
करनाल 24.0 9.0
नारनौल 26.4 8.8
रोहतक 25.5 10.2
सिरसा 24.0 10.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed