{"_id":"67d71c92fe3e862fb20bba14","slug":"night-temperature-dropped-lowest-temperature-was-106-degrees-in-balsamand-hisar-news-c-21-hsr1005-586267-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रात का तापमान गिरा, बालसमंद में सबसे कम 10.6 डिग्री रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रात का तापमान गिरा, बालसमंद में सबसे कम 10.6 डिग्री रहा
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में बारिश व ओलावृष्टि के कारण रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। रविवार को बालसमंद में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो रविवार को यह विक्षोभ आगे निकल चुका है। सोमवार से उत्तरी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में और गिरावट आएगी।
रविवार को सुबह थोड़ी ठंडक रही। मगर बाद में तेज धूप का असर दिखा। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री ऊपर रहा। वहीं बालसमंद में दिन का तापमान 27.9 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो हिसार में 13.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी, जिससे रात के तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट आ सकती है। वहीं दिन में मौसम साफ रहने व धूप निकलने के बाद गिरावट नहीं आएगी। एक कमजोर विक्षोभ 18 मार्च को सक्रिय होगा, लेकिन इससे बारिश नहीं होगी। इससे सिर्फ तापमान में बढ़ोतरी होगी।