Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar-Jammu flight route stalled due to a shortage of aircraft; expected to commence in February-March.

Hisar News: विमानों की कमी से अटका हिसार-जम्मू फ्लाइट रूट, फरवरी-मार्च में शुरू होने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hisar-Jammu flight route stalled due to a shortage of aircraft; expected to commence in February-March.
हिसार। एलायंस कंपनी के पास एयरक्राफ्ट की कमी के चलते हिसार से जम्मू के लिए हवाई सेवा शुरू नहीं हो पा रही है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से इस रूट के संचालन की अनुमति करीब दो महीने पहले ही मिल चुकी है। विंटर सेशन में इस रूट पर नियमित उड़ानें शुरू होनी थीं लेकिन कंपनी ने विमानों की कमी और आंतरिक व्यवस्थाओं का हवाला देकर फिलहाल सेवा शुरू करने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं के संचालन का जिम्मा एलायंस कंपनी को दिया गया है। कंपनी के बेड़े में 42 सीटर दो और 72 सीटर 19 विमान हैं। कंपनी को देश के 52 शहरों में हवाई सेवाएं संचालित करनी हैं। ऐसे में रूट अधिक और विमानों की संख्या सीमित होने के कारण नए रूट शुरू करने में परेशानी आ रही है। फिलहाल कंपनी हिसार एयरपोर्ट से चार शहरों के लिए उड़ानें संचालित कर रही है जिनमें केवल दो विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए हवाई सेवाएं शुरू कराना चाहती है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। दोनों रूट पर अक्तूबर से उड़ानें शुरू होनी थीं, लेकिन कंपनी ने एयरक्राफ्ट की कमी के चलते सेवा शुरू करने में असमर्थता जताई। अब कंपनी की ओर से फरवरी-मार्च में इन रूट पर उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार शहरों के लिए सप्ताह में पांच दिन उड़ानें
हिसार एयरपोर्ट से फिलहाल अयोध्या, चंडीगढ़, जयपुर और दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं संचालित हो रही हैं। इन शहरों के लिए सप्ताह में कुल पांच दिन उड़ानें उपलब्ध हैं। जयपुर और अयोध्या के लिए सप्ताह में दो-दो दिन, जबकि चंडीगढ़ के लिए एक दिन हवाई सेवा संचालित की जा रही है।

डीजीसीए की ओर से सभी तरह की अनुमति मिल चुकी है। कंपनी के अधिकारियों ने आंतरिक व्यवस्थाओं और एयरक्राफ्ट की कमी का हवाला देते हुए अभी सेवाएं शुरू करने में असमर्थता जताई है। हम जल्द ही इन रूट पर हवाई सेवाओं का संचालन कराएंगे।
- महेंद्र पाल, डीसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed