फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Night shelters will become shelter for the homeless in winter

Hisar News: सर्दी में बेघरों का आसरा बनेंगे रैन बसेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Night shelters will become shelter for the homeless in winter
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सोता व्य​क्ति। संवाद
हिसार।
विज्ञापन

रात के समय सर्दी ने सताना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही नगर निगम ने रैन बसेरों की व्यवस्था को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में निगम का एक स्थायी रैन बसेरा है। इसके अलावा तीन अन्य जगहों पर अस्थायी रैन बसेरे बनाए जाएंगे। अस्थायी रैन बसेरों को लेकर फाइल चला दी गई है। बता दें कि शहर में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा चुका है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। साथ ही धुंध व कोहरे का भी आगमन होगा। ऐसे में बेघर व जरूरतमंद लोगों को रात खुले में न काटनी पड़े, इसे लेकर इस बार निगम प्रशासन की तरफ से व्यवस्था की जाएगी।
जगजीवन नगर में ठहरने के लिए 4 कमरे

जगजीवन नगर में निगम ने स्थायी रैन बसेरे का निर्माण किया हुआ है। मगर यह शहर के अंदरूनी हिस्से में स्थित है तो ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं मिल पाती, जिस कारण इस रैन बसेरे तक काफी कम लोग ही पहुंच पाते हैं। वैसे इस रैन बसेरे में ठहरने के लिए 4 कमरों की व्यवस्था है। हालांकि यहां कमरों की संख्या ज्यादा है। मगर कुछ कमरे यहां चौकीदार व उसका परिवार इस्तेमाल कर रहा है। यहां ठहरने वालाें को निगम की तरफ से बिस्तर उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसके अलावा यहां शौचालय की व्यवस्था भी है। कोई व्यक्ति अपनी एक आईडी देकर यहां ठहर सकता है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में बनाए जाएंगे अस्थायी रैन बसेरे

निगम की तरफ से शहर में तीन जगहों पर अस्थायी रैन बसेरे भी बनाए जाएंगे। ये रैन बसेरे रोडवेज बसों में बनाए जाएंगे। ये बसें रोडवेज उपलब्ध करवाएगा। निगम प्रशासन के मुताबिक ये बसें बस अड्डे के पास, रेलवे स्टेशन के पास व पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान के पास खड़ी की जाएंगी। इन बसों में निगम की तरफ से बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगजीवन नगर में स्थायी रैन बसेरा पूरे साल उपलब्ध रहता है। सर्दियों के मौसम में अस्थायी रैन बसेरे भी बनाए जाते हैं। इस बार ऐसे 3 रैन बसेरे बनाए जाएंगे। इसे लेकर फाइल चला दी गई है। मंजूरी मिलते ही रोडवेज विभाग को बस उपलब्ध करवाने के लिए पत्र भेज दिया जाएगा।
- सुनील वर्मा, एपीओ, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed