फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NHAI to examine feasibility of new 90-km highway

Hisar News: एनएचएआई 90 किलोमीटर लंबे नए हाईवे की फिजिबिलिटी जांचेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
NHAI to examine feasibility of new 90-km highway
हिसार। बरवाला-खेदड़-अग्रोहा-आदमपुर से भादरा को जोड़ने वाले नए 90 किलोमीटर लंबे नेशनल हाइवे की फिजिबिलिटी रिपोर्ट एनएचएआई तैयार करेगा। फिजिबिलिटी अनुकूल रहने पर इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। यह नया हाईवे हिसार जिले की तीन विधानसभा बरवाला, उकलाना और आदमपुर के लिए विकास और रोजगार की नई संभावनाएं खोल सकता है। प्रस्तावित हाईवे इन क्षेत्रों में उद्योगों को भी नई रफ्तार देगा।
विज्ञापन

इसके निर्माण होता है तो 120 से ज्यादा गांवों को सीधा लाभ होगा। वहीं राजस्थान के भादरा समेत आसपास के जिलों को सीधे हिसार से जोड़ने के उद्देश्य से यह हाईवे प्रस्तावित किया गया है। आदमपुर विधायक चंद्र प्रकाश इस हाईवे का प्रस्ताव पहले विधानसभा में रख चुके हैं। बाद में इसे दिशा कमेटी की बैठक में भी उठाया गया, जहां एनएचएआई अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

यदि यह प्रस्ताव स्वीकृत होता है तो हिसार जिले को चौथा नेशनल हाईवे मिलेगा। इससे चंडीगढ़ की ओर जाने वाले लोगों को हनुमानगढ़ जाने के लिए हिसार शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। बरवाला से नया हाईवे पकड़कर सीधे आगे बढ़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के जिलों के लिए भी हिसार एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा। भविष्य में राजस्थान के यात्रियों के लिए हिसार एयरपोर्ट एक सुविधाजनक विकल्प बन सकता है। हाईवे बनने से नए औद्योगिक जोन भी इसके आसपास विकसित किए जा सकेंगे।
रिंग रोड परियोजना पर 3 हजार करोड़ खर्च
नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से हिसार में दो बाईपास प्रस्तावित हैं, जिनमें रिंग रोड प्रमुख है। केंद्र और प्रदेश सरकार इसकी मंजूरी दे चुकी हैं। रिंग रोड पर लगभग 3 हजार करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसके बनने के बाद हिसार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा, जिससे शहर के भीतर यातायात दबाव कम होगा।
हांसी–भिवानी के बीच सफर हुआ सुहाना
हांसी से भिवानी के बीच तैयार किए गए नए हाईवे के कारण अब लोगों को किसी तरह की रुकावट का सामना नहीं करना पड़ता। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन चालक हांसी शहर में प्रवेश किए बिना सीधे भिवानी की ओर बढ़ सकते हैं। नया मार्ग गांवों के बाहर से होकर गुजरता है, जिससे यात्रा तेज और सुरक्षित हो गई है।
नए हाईवे के लिए प्रस्ताव अभी मेरे पास नहीं आया है। प्रदेश सरकार आधारभूत संरचना के लिए लगातार मजबूती से काम कर रही है। जहां जरूरी होगा उन परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। बिना प्रस्ताव देखे इस योजना पर कुछ कहना ठीक नहीं होगा।

- रणबीर गंगवा, पीडब्ल्यूडी मंत्री, हरियाणा।
विधायक चंद्रप्रकाश ने नए हाईवे के लिए एक प्रस्ताव दिशा कमेटी की बैठक में रखा था। इस पर मैंने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। एनएचएआई के अधिकारी इस पर फिजिबिलिटी रिपोर्ट देंगे। फिजिबिलिटी मिली तो इसे केंद्र सरकार के समक्ष रखूंगा। केंद्र सरकार से मिल कर इसे अनुमति दिलाएंगे। दिशा कमेटी चेयरमैन होने के नाते इस परियोजना को केंद्र सरकार तक ले जाना मेरी जिम्मेदारी है।
- जयप्रकाश, सांसद, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article