{"_id":"674b7387845da725ba00c9ed","slug":"new-water-house-will-be-built-in-dhani-bukhari-village-at-a-cost-of-rs-2-crore-87-lakh-hisar-news-c-21-hsr1020-515947-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ढाणी बुखारी गांव में 2 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया जलघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ढाणी बुखारी गांव में 2 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया जलघर
Sun, 01 Dec 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
जलघर के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना।
हांसी। ढाणी बुखारी गांव में 2 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से स्वतंत्र जलघर का निर्माण किया जाएगा। गांव में यह पहला जलघर है। इससे पहले गांव में ट्यूबवेल के माध्यम पेयजल की आपूर्ति की जाती थी। वहीं जलघर के निर्माण के लिए पंचायत की जमीन न होने से विभाग ने सवा करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है।
ग्रामीण लंबे समय से जलघर के निर्माण की मांग कर रहे थे। वहीं जलघर के लिए पंचायत के पास जमीन भी नहीं थी। इसलिए जलघर बनाने में देरी हो रही थी। जनस्वास्थ्य विभाग ने जलघर के निर्माण के लिए करीब चार एकड़ जमीन खरीदी। अब विभाग ने जलघर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। गांव की आबादी 1800 के करीब है।
पेयजल आपूर्ति के लिए गांव में 1000 मीटर लंबी लोहे की पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। जलघर पूरी तरह से अत्याधुनिक होगा। ठेकेदार को जलघर का निर्माण एक वर्ष में पूरा करना होगा। वहीं निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों की एक कमेटी भी बनाई जाएगी। यह कमेटी जलघर के निर्माण कार्य पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को जलघर के कार्य का शुभारंभ किया।
जलघर के निर्माण के लिए पंचायत के पास जमीन नहीं थी। इसके लिए हमने सवा करोड़ रुपये से जमीन खरीदी। करीब डेढ़ करोड़ रुपये से जलघर का निर्माण होगा। - संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग