फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New registrations for Ayushman Yojana will also start soon said BJP National Spokesperson Gaurav Bhatia

Haryana: आयुष्मान योजना पर क्या बोले भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया? हरियाणा के अटके हैं करोड़ों रुपये

Sat, 22 Feb 2025 04:05 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 22 Feb 2025 04:05 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया शनिवार को हिसार में थे। हिसार में मीडिया से बातचीत करते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि वर्ष 2025- 26 के बजट में महिलाओं, गरीबी, एससी, एसटी, ओबीसी सहित हर वर्ग के लिए कोई न कोई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है।

विज्ञापन
New registrations for Ayushman Yojana will also start soon said BJP National Spokesperson Gaurav Bhatia
हिसार में मीडिया से बातचीत करते गौरव भाटिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि आयुष्मान योजना का विस्तार किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने 70 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को इसमें शामिल किया गया है। नए पंजीकरण भी इसमें शुरु किए जाएंगे। इस योजना को लेकर आए फीडबैक के बाद इसमें सुधार भी किए जाएंगे। हरियाणा में आयुष्मान योजना के करोड़ों रुपये अटके होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ खामी होंगी उसे दूर रहेंगे।

विज्ञापन


हिसार में मीडिया से बातचीत करते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि वर्ष 2025- 26 के बजट में महिलाओं, गरीबी, एससी, एसटी, ओबीसी सहित हर वर्ग के लिए कोई न कोई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं। किसानों को बड़ी राहत देते हुए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख की गई है। रेखा गुप्ता का सीएम बनना हरियाणा के लिए गौेरव राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया है। यह हरियाणा के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन




जल जीवन मिशन के तहत हर हर नल व हर नल में जल के सपने को साकार कर रही है। अमृत 2 योजना के तहत हर गांव हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाएगा। नई रेलवे लाइनें बिछाई जा रही है, रेलवे स्टेशनों को अमृत योजना के तहत सुदृढ़ व मॉडल बनाया जा रहा है। हरियाणा में भी कई नई रेल लाइन बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, प्रदेश सचिव राहुल राणा, मेयर उम्मीदवार प्रवीण पोपली, प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन, उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संदीप आजाद, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा सहित मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed