फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Neetu added new achievement in boxing by defeating Mary Kom

मैरीकॉम को हरा नीतू ने जोड़ी मुक्केबाजी में नई उपलब्धि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Neetu added new achievement in boxing by defeating Mary Kom
भिवानी। जिले के गांव धनाना निवासी नीतू घणघस का रिकॉर्ड पहले भी उपलब्धियों भरा रहा है। अब मैरीकॉम को हराकर उन्होंने अपने नाम एक और विशेष रिकॉर्ड बना लिया है। फरवरी 2022 में सोफिया बुल्गारिया में हुए स्ट्रेडजा कप में इटली की खिलाड़ी को 5-0 से हरा स्वर्ण पदक जीतकर नीतू ने मुक्केबाजी जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई थी। मिनी क्यूबा की मुक्केबाज नीतू घणघस के मुक्कों से अनुभवी भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम लड़खड़ा गई। रिंग में मैच के दौरान मैरी कॉम को घुटने में चोट लगने के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के 48 किग्रा के ट्रायल के बीच में ही हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। 6 बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम को सेमीफाइनल के पहले राउंड में ही नीतू ने धूल चटा दी। मैरी कॉम को हराने के बाद नीतू ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के फाइनल में प्रवेश किया। इस साल अपने पदार्पण में प्रतिष्ठित स्ट्रेडजा मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली नीतू का सामना अब राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में जगह बनाने के लिए मंजू रानी से होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में किया था मुक्केबाजी का सफर शुरू
मुक्केबाज नीतू घणघस के पिता जयभगवान ने बताया कि वे विधानसभा में नौकरी करते हैं। महज 21 वर्षीय नीतू ने वर्ष 2012 में कोच जगदीश के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। इसके बाद वह निरंतर मेहनत करती रही है और आज इस मुकाम पर पहुंची है। नीतू फिलहाल चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय से एमपीएड की पढ़ाई कर रही है। उसका छोटा भाई अक्षित कुमार शूटिंग का खिलाड़ी है, जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है।
विज्ञापन

प्रमुख उपलब्धियां
-2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप गोवाहटी में स्वर्ण पदक।
-2018 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
-2018 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
-2022 में सोफिया बुल्गारिया में हुए स्ट्रेडजा कप इटली की खिलाड़ी हो हराकर स्वर्ण पदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed