{"_id":"680a840a4c13563e9d0a4682","slug":"ndps-accused-arrested-after-encounter-in-barwala-hisar-news-c-21-hsr1007-612390-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बरवाला में मुठभेड़ के बाद एनडीपीएस का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बरवाला में मुठभेड़ के बाद एनडीपीएस का आरोपी दबोचा
Fri, 25 Apr 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
बरवाला में मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोचते पुलिस।
बरवाला (हिसार)। बरवाला बाईपास पर वीरवार दाेपहर बाद सीआईए फतेहाबाद की टीम ने मुठभेड़ के बाद एनडीपीएस के आरोपी फतेहाबाद के गांव माेती चाैबारा निवासी मंदीप पंजाबी काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंदीप व एक अन्य युवक काे खेताें में घेरा तो उन्होंने फायर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मंदीप अपने साथियाें के साथ क्रेटा में सवार हाेकर बरवाला की तरफ आ रहा था। फतेहाबाद सीआईए ने मंदीप की गाड़ी की लाेकेशन ट्रेस कर पीछा किया और बरवाला बाईपास पर पहुंची। इस दौरान मंदीप की क्रेटा गाड़ी ने पुलिस की कार काे टक्कर मारी। इसके बाद आरोपी खेतों में जा घुसे। इस पर पुलिस ने उन्हें घेरा तो आरोपियों ने फायर कर दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मंदीप पंजाबी को पकड़ गई। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंदीप पंजाबी पर 15 से अधिक एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं।