{"_id":"6406f2a51cc542e44d007973","slug":"nayak-satish-kumar-funeral-performed-with-military-honors-in-ancestral-village-in-hisar-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ नायक सतीश कुमार का अंतिम संस्कार, कुपवाड़ा में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ नायक सतीश कुमार का अंतिम संस्कार, कुपवाड़ा में थे तैनात
Tue, 07 Mar 2023 01:45 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 07 Mar 2023 01:45 PM IST
सार
हिसार के गांव जमावड़ी निवासी सतीश कुमार 17 राज राइफल में नायक पद पर तैनात थे। फिलहाल वह जम्मू- कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। मंगलवार की सुबह 7 बजे सेना की गाड़ी पार्थिव शरीर को लेकर गांव जमावड़ी पहुंची।
विज्ञापन
नायक सतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के गांव जमावड़ी निवासी नायक सतीश कुमार का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सतीश कुमार 5 मार्च को गोली लगने से घायल हुए थे। सोमवार को उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। गांव जमावड़ी निवासी सतीश कुमार 17 राज राइफल में नायक पद पर तैनात थे। फिलहाल वह जम्मू- कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। मंगलवार की सुबह 7 बजे सेना की गाड़ी पार्थिव शरीर को लेकर गांव जमावड़ी पहुंची।
विज्ञापन
5 मार्च को गोली लगने से घायल हुए थे नायक सतीश कुमार
सतीश कुमार के अंतिम दर्शन के लिए गांव के सैकडों लोग पहुंचे। हिसार छावनी से 42 आर्म्ड के रिसालदार वीरेंद्र सिंह गारद को लेकर पहुंचे। सेना की टुकड़ी ने शहीद सतीश कुमार को अंतिम सलामी दी। सेना की गारद ने हवा में फायर करके गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया l शहीद नायक सतीश कुमार अपने पीछे पत्नी , 19 साल की एक बेटी , 15 साल का एक बेटा छोड़ गए l
विज्ञापन
इस मौके पर शहीद नायक सतीश कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन चरण सिंह मलिक, वेटरन उमेद सिंह सचिव , अशोक कुमार, रिसालदार मेजर छोटूराम , वेटरन जगबीर , वेटरन रूबे सिंह यादव , पुलिस की टुकड़ी ,मास्टर जितेंद्र, मास्टर जोगिंदर , मुकेश रंगा , कैप्टन बलबीर , कुलदीप , 17 राज राइफल से आई सेना की टुकड़ी ने शहीद सतीश कुमार को पुष्प चक्कर चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन