{"_id":"66eb7bacdc35aed781061a74","slug":"national-highway-9-and-148b-damaged-due-to-rain-hisar-news-c-21-hsr1020-467534-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बारिश से टूटे राष्ट्रीय राजमार्ग 9 व 148बी, गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बारिश से टूटे राष्ट्रीय राजमार्ग 9 व 148बी, गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
Thu, 19 Sep 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
हांसी। शहर से गुजरने वाले दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग 9 व 148बी बारिश के कारण कई जगहों से टूट गए हैं। इन राजमार्गों पर कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान हाईवे पर सफर करना जान जोखिम में डालना है। सड़क पर पानी भरने के कारण ये गड्ढे दिखाई नहीं देते और गाड़ी या बाइक सवार हादसों का शिकार हो रहे हैं। वहीं गड्ढों के कारण 30 मिनट का सफर भी 50 मिनट में तय हो रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर हिसार से रोहतक तक सड़क कई जगह से टूट गई है। यहां पर गढ़ी, सोरखी व ढाणा गांव के समीप गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों को भरने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। यह कार्य हिसार से रोहतक तक होगा।
शहर से गुजरने वाले दूसरे राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर बरवाला रोड व भिवानी रोड पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों को भरने के लिए अभी कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। यह गड्ढे इतने गहरे हैं कि वाहनों का निचला हिस्सा सड़क से टकरा जाता है। कई जगहों पर तो पूरी सड़क पर खाई जैसी स्थिति बन गई है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर रोड़े निकल आए हैं। इस कारण यहां से छाेटी काराें काे निकलने में परेशानी हाे रही है। सबसे अधिक समस्या बरवाला रोड पर भाटला, चानौत गांव में है। इसके अलावा भिवानी रोड पर भी कई जगहों पर ऐसी ही समस्या है। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 हिसार से दिल्ली को जोड़ता है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी भिवानी को वाया हांसी पंजाब से जोड़ता है।
विज्ञापन
स्पेशल मरम्मत में अभी लगेगा समय
हिसार से रोहतक फोरलेन मार्ग की आठ वर्ष के बाद स्पेशल मरम्मत होनी है। यहां पर तारकोल की लेयर बिछाने व मरम्मत के लिए एनएचएआई की तरफ से करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर लगाया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया अभी चल रही है। टेंडर प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है। इसलिए एनएचएआई की तरफ से अभी बारिश में हुए गड्ढों को मरम्मत करवाकर भरवाया जा रहा है। बता दें कि वर्ष 2016 में हिसार से रोहतक फोरलेन का काम पूरा हुआ था। इसी दौरान हांसी-बाईपास भी बनाया गया था। उस समय रोड बनाने वाली कंपनी ने पांच वर्ष तक रोड का रखरखाव रखा था। कंपनी का समय पूरा होने के बाद एनएचएआई ने किसी कंपनी को टेंडर नहीं दिया था। केवल एक वर्ष के रोड मरम्मत का टेंडर देकर काम चलाया जा रहा था।
हांसी जींद रोड का काम हुआ पूरा
हांसी जींद रोड की स्पेशल मरम्मत का काम करीब डेढ़ महीना पहले पूरा हो गया है। अब इस रोड पर सफेद पट्टी लगाने का काम किया जा रहा है। बता दें कि लोकनिर्माण विभाग की तरफ से हांसी जींद रोड की स्पेशल मरम्मत करवाई गई है। इसके लिए 27.58 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।