फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   National Award for Best Regional Film for Haryanvi Film Dada Lakhmi

हरियाणवी फिल्म %दादा लख्मी% फिल्म को मिला श्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
National Award for Best Regional Film for Haryanvi Film Dada Lakhmi
फिल्म दादा लख्मी की शूटिंग के दौरान यशपाल शर्मा व अन्य कलाकार - फोटो : Hisar
हिसार। लगान, गंगाजल, अपहरण, सिंह इज किंग जैसी कई फिल्मों से लोकप्रिय अभिनेता यशपाल शर्मा की पहली निर्देशित ‘दादा लख्मी’ को केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने श्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म का अवॉर्ड देने की घोषणा की है। यह हिसार ही नहीं, पूरे हरियाणा के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 के तहत शुक्रवार को यह पुरस्कार मिलने की घोषणा पर हिसार के साहित्यकारों, रंगकर्मियों और कलाकारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

हिसार के लोकप्रिय अभिनेता यशपाल शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मेरी पांच साल की मेहनत का मीठा फल है। पहले तीन वर्ष तक तो दादा लख्मी पर रिसर्च ही करता रहा। उन्होंने कहा कि अपनी यह फिल्म और अवॉर्ड अपनी मां विद्या देवी, बड़े भाई घनश्याम दास व पत्नी प्रतिभा को समर्पित किया है। वे हमेशा मेरे साथ खड़े रहे और हर संघर्ष में मेरा साथ दिया। इसके साथ साथ रामपाल बल्हारा, रविंद्र राजावत, राजू मान, ऋतु सिंह, गिरिजा शंकर, मोनिका डाबर सहित दादा लख्मी की पूरी टीम का दिल से आभारी हूं।
विज्ञापन

खासतौर पर पत्रकार व कथाकार कमलेश भारतीय का भी, जिन्होंने मेरे हर कलाकार व प्रोड्यूसर तक के इंटरव्यू कर इस फिल्म को चर्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि यह हरियाणा दिवस के आसपास रिलीज की जाएगी। यह फिल्म अभी कुरुक्षेत्र के फिल्म महोत्सव में दिखाई गई थी। इसका दूसरा भाग भी बनाने की कोशिश रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed