{"_id":"603160308ebc3ee90c1d7c71","slug":"narnol-temperatue-reaches-30-degree-hisar-news-rtk596402039","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में 30 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में 30 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान
विज्ञापन
शनिवार सुबह छाई धुंध के बीच सूर्य नगर फाटक के समीप से गुजरते वाहन।
- फोटो : Hisar
दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण प्रदेश भर में दिन में गर्मी का अहसास शुरू हो गया है। नारनौल में शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
हिसार का दिन का तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सुबह के समय गहरी धुंध ने वाहन चालकों को परेशान किया। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान करनाल का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह अंबाला में सबसे अधिक 11.9 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में सबसे कम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 21 व 22 फरवरी को मौसम में बदलाव की उम्मीद है। पश्चिमी-विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते आंशिक बादल छाने और हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इसके बाद दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी की संभावना है।
विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 24.6 11.9
भिवानी 24.5 10.9
हिसार 26.4 10.4
करनाल 23.0 9.1
नारनौल 30.0 6.0
रोहतक 24.0 10.2
सिरसा 25.4 7.3