हांसी। नरेश यादव ढाणा वाले 20 सरपंच-पूर्व सरपंच, बीडीसी सदस्यों, विभिन्न समाज के प्रधान, सातबास के प्रधान समेत समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस का हाथ थामा। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नरेश यादव के आने से लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हांसी क्षेत्र में मजबूती मिली है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हांसी का वही पुराना गौरव लौटाएंगे। नरेश यादव के संकल्प के अनुसार हांसी को काशी की तरह सुंदर बनाएंगे।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि पूरे हांसी में नरेश यादव के समाज सेवा कार्य देश भर में चर्चा का विषय बने हैं। इस मौके पर सर्वेश सैनी, सातबास के प्रधान बलवान मलिक,सैन समाज के प्रधान राजेंद्र सैन, वाल्मीकि समाज के प्रधान अरुण बिड़लान, यादव सभा के प्रधान अजीत यादव, हांसी सेक्टर 6 के प्रधान बलवान समोता, खटीक समाज के प्रधान लाला खटीक, उमरा के सरपंच कृष्ण, ढाणा के सरपंच राजेन्द्र, ढाणा खुर्द के सरपंच कृष्णा, ढाणी गुजरान के सरपंच संदीप, जमावड़ी सरपंच सुमेर यादव, ढाणी ब्राह्मण के पूर्व सरपंच पवन, जमावड़ी के पूर्व सरपंच सुदेश यादव, शाहिद निशांत सिंह मलिक के पिता जयवीर मलिक, सब्जी मंडी हांसी के प्रधान सोनू पपनेजा, प्रताप बाजार हांसी के प्रधान बलराज, शशिकांत यादव मौजूद रहे।