फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Narcotics Bureau will be activated in the district: MP

जिले में नारकोटिक्स ब्यूरो को किया जाएगा सक्रिय: सांसद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Narcotics Bureau will be activated in the district: MP
पत्रकारों को संबोधित करती सांसद सुनीता दुग्गल। विज्ञप्ति - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए नारकोटिक्स ब्यूरो को सक्रिय किया जाएगा। नशा को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरे समाज को मिलकर आवाज उठानी होगी और युवाओं को जागरूक करना होगा। यह बात सांसद सुनीता दुग्गल ने वीरवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने रेलवे व हाईवे के क्षेत्र में प्राथमिकता से काम किया है और इसका लाभ आमजन को मिला है। संसद में रेलवे सुविधाओं को लेकर प्राथमिकता से आवाज उठाई है। गोरखधाम रेलवे के विस्तार के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गोरखधाम को सिरसा में लाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे पूरी तरह से प्रयासरत है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि क्षेत्र के लोगों को गोरखधाम रेल के रूप में एक नई सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

17 फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी करना ऐतिहासिक फैसला
सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाए और इस दिशा में किसानों की आय बढ़ोतरी को लेकर विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। गत दिनों केंद्र सरकार ने 17 फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी की है, जोकि एक ऐतिहासिक फैसला है। सांसद ने कहा कि आठ सालों में जितना कार्य इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर हुआ आज से पहले कभी नहीं हुआ है। देश के हर बॉर्डर एरिया में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है, ताकि हमारे जवानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापुरुषों की जयंती को लेकर सरकारी तौर पर होंगे कार्यक्रम
उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है, जिसने महापुरुषों की जयंती को सरकारी तौर पर मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। महापुरुष सभी के प्रेरणादायी होते हैं और सरकार की सोच हैं कि महापुरुषों के विचार जन-जन तक पहुंचे, इसी सोच के साथ महापुरुषों की जयंती सरकार मना रही है। इसी कड़ी में 12 जून को रोहतक की अनाज मंडी संत कबीर की जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सांसद ने सभी को इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान भी किया। 14 जून को सिरसा में भी संत कबीर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सर्व समाज के लोग पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed