फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nap of sleep snatched the lives of three children

Hisar News: नींद की झपकी ने छीनी तीन बच्चों की जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Nap of sleep snatched the lives of three children
राजगढ़ के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पिकअप।
सुरेश सहारण
विज्ञापन

हिसार। खाटू श्याम और सालासर में भगवान की पूजा-अर्चना के बाद पिकअप गाड़ी के अंदर सोई सृष्टि, अंकित और अंजलि को क्या मालूम था कि नींद के आगोश में जा रही ये आंखें अब कभी नहीं खुलेंगी। राजगढ़ के पास हुए सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई। इनके पास बैठी महिलाओं बिमला और कृष्णा ने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घायल एक-दूसरे को संभाल रहे थे। किसी का हाथ तो किसी का पांव टूटा हुआ था। राहगीरों ने घायलों को राजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों की हड़ताल के चलते देर रात घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
सुबह 7 बजे घर से निकले थे
अस्पताल में उपचाराधीन घायलों ने बताया कि एकादशी पर खाटू श्याम और सालासर में पूजा-अर्चना करने के लिए तैयार हुए थे। सुबह 7 बजे गांव से खाटू श्याम के लिए निकले थे। दोपहर को सभी ने खाटू श्याम के दर्शन किए और खाना खाने के बाद सालासर धाम के लिए निकले। रात करीब 8 बजे वहां पहुंच गए। धर्मशाला में रुकने के बाद हनुमानजी के दर्शन करने के लिए निकले। जब मंदिर के पास पहुंचे तो गेट बंद होने वाला था। जल्दी करके सभी ने मंदिर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

जयकारे लगाते हुए किए दर्शन
मंदिर में प्रवेश करने के बाद परिसर हनुमान जी के जयकारों से गूंज रहा था। कर्ण और अन्य ने अपने मोबाइल फोन पर स्टेट्स भी लगाया था। यहां पर दर्शन करने के बाद सालासर धाम से गांव के लिए निकले। पिकअप के अगले हिस्से में चालक सोनू, कर्ण, उसका भतीजा दिनकर और सोनू का साला पेटवाड निवासी सन्नी बैठे थे। बाकी पिकअप के पिछले हिस्से में बैठे थे। छोटे बच्चे सोए हुए थे और महिलाएं आपस में बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलक झपकते ही सुनाई देने लगी चीखें
घायल सन्नी ने बताया कि जीजा सोनू आराम से गाड़ी चला रहा था। डोकवा गांव के पास पहुंचने वाले थे कि अचानक गाड़ी दूसरी तरफ चली गई और पलक झपकते ही सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद आंखों के सामने अंधेरा छा गया। कुछ क्षण बाद आंखें खुलीं तो चीखें सुनाई दे रही थी। जीजा गंभीर हालत में सीट पर था। कर्ण और मैं दोनों गाड़ी से बाहर आए और देखा कि पिकअप के पिछले हिस्से में महिलाओं के बच्चों की रोने की आवाज आ रही थी। वहां से गुजरने वालों ने मदद की और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए।
छुट्टियों में मामा के पास आया था अंकित
जानकारी के अनुसार स्याहड़वा निवासी सोनू का भांजा भिरानी निवासी अंकित छुट्टियों में मामा के पास आया हुआ था। सुबह उसने भी कहा कि वह भी धोक लगाने के लिए सालासर चलेगा। वहीं सोनू की दो साल की बेटी सृष्टि की भी हादसे में मौत हो गई।

ये हुए घायल
राजगढ़ के पास हुई सड़क दुर्घटना में विजय की 18 साल की बेटी मनीषा, मंजू (16), प्रीति (14), पूजा (12) और पत्नी सुमन (40), कर्ण की पत्नी सुनीता (36), सोनू (30), पत्नी प्रवीना (27), बेटी आंचल (13), बेटा अरनव (10) के अलावा ओमपति (65) और कविता (40) घायल है। इनके अलावा 5 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed