फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nainital bus accident: Ten private schools of Shahpur area of Hisar closed, CM Manohar expressed condolences

नैनीताल बस हादसा: किशोर मनमीत घर का था इकलौता चिराग, हिसार के शाहपुर क्षेत्र के दस निजी स्कूल बंद

Mon, 09 Oct 2023 02:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 09 Oct 2023 02:17 PM IST
सार

नैनीताल में हुए स्कूल बस हादसे के बाद हिसार के गांव मात्रश्याम, आर्यनगर और पटेल नगर में मातम छा गया। सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन नैनीताल रवाना हो गए। वहीं, इस दुखद हादसे के शोक स्वरूप क्षेत्र के 10 निजी स्कूल सोमवार को बंद हैं।

विज्ञापन
Nainital bus accident: Ten private schools of Shahpur area of Hisar closed, CM Manohar expressed condolences
नैनीताल में खाई में गिरी बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नैनीताल घूमने गए शाहपुर गांव स्थित मानव इंटरनेशन स्कूल की बस 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। इस के चलते शोक स्वरूप क्षेत्र के 10 निजी स्कूल सोमवार को बंद रहे। वहीं, घटना का पता चलने पर मृतक और घायलों के परिजन देर रात को ही नैनीताल के रवाना हो गए थे। सोमवार सुबह से ही मृतकों के घर पर उनके परिचितों का आना शुरू हो गया।

विज्ञापन


इस हादसे पर हरियाणा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त कर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। घटना के दौरान स्कूल बस में 33 लोग सवार थे, जिसमें सात लोगों की मौत हुई और 26 घायल हुए हैं। मरने वालों में बस के चालक सहित मात्रश्याम का एक बच्चा, आर्यनगर, पटेल नगर की महिलाओं सहित एक पुरुष शामिल है। प्रत्यक्षदर्शी पुलिस कर्मियों के अनुसार चालक समेत तीन लोग सड़क से 300 मीटर गहरी खाई में गिरे थे।
विज्ञापन


जिसमें दो को सुरक्षित निकाल लिया गया और चालक को नहीं बचाया जा सका। खाई में जिस पेड़ से बस अटकी उस जगह पर सभी पर्यटक बस से बाहर गिरे थे। हादसे के बाद अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे लोग सदमे से बाहर नहीं आ पा रहे थे। कोई अपनों से बिछड़ने पर दुखी था तो कोई चोट अधिक होने पर दर्द से कराह रहा था। घायलों का कहना था कि बस खाई में गिरते ही लगा की अब जान नहीं बच पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मात्रश्याम निवासी मनमीत घर का था इकलौता चिराग

गांव मात्रश्याम की घायल अमरजीत अपने बेटे मनमीत के साथ घूमने गई थी। वह स्कूल में पिछले डेढ़ साल से पढ़ा रही है। उनके पति रमन राजकीय हाई स्कूल में सरकारी कम्प्यूटर शिक्षक हैं। मनमीत इनका इकलौता बेटा था। हादसे की सूचना से गांव में गमगीन माहौल हो गया। सूचना मिलने के बाद मृतक मनमीत के पिता रमन, ताऊ का बेटा सुशील व प्रवीण नैनीताल गए हुए है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जताई सवेंदना

उत्तराखंड के नैनीताल में हरियाणा के यात्रियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुए हादसे में 7 लोगों की मृत्यु व अन्य लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद तथा दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति एवं सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने जताई संवेदना
हिसार के एक स्कूल की बस के नैनीताल के पास खाई में गिरने से हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर सुनकर चिंतित हूं। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है की इस हादसे में लापता और घायल लोग जल्द सकुशल अपने घर वापस लौटें।

विधायक बलराज कुंडू  ने जताई संवेदना
नैनीताल के पास हिसार के एक स्कूल की बस खाई में गिरने पर, इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर को सुनकर मन बहुत चिंतित हैं। जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं जो इस घटना में लापता और घायल हुए है वह सकुशल अपने घर वापस लौटें।

सांसद बृजेंद्र सिंह ने जताई संवेदना
नैनीताल के नज़दीक हिसार के एक स्कूल की बस की दुर्घटना का दुखद समाचार मिला। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वालों के प्रति मेरी संवेंदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed