फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar Palika ruined illegal cunstruction in Uklana Hisar

उकलाना नपा प्रशासन ने 20 वर्ष पुराने अवैध कब्जे हटवाए

Wed, 24 Feb 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Nagar Palika ruined illegal cunstruction in Uklana Hisar
अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस बल व अन्य लोग। - फोटो : Hisar
उकलाना मंडी (हिसार)। शहर में मंगलवार को नगरपालिका की जगह पर 20 वर्षों से किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। नपा की यह कार्रवाई करीब एक घंटे तक चली। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि कब्जे हटाने की कार्रवाई का किसी ने विरोध नहीं किया। अवैध कब्जों के खिलाफ नगर पालिका की यह अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई रही।
विज्ञापन

मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अनिल परुथी के नेतृत्व में अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा। टीम ने दोपहर 12 बजे भूना रोड फाटक के आम रास्ते पर बने चबूतरों व दुकानों को जेसीबी मशीन से गिराया। इसके अलावा जोहड़ व अन्य स्थानों पर बनाई गई चहारदीवारी को भी गिराया गया। यह कार्रवाई दोपहर एक बजे तक चली। नगरपालिका सचिव ने बताया कि पैमाइश में जो अवैध कब्जे मिले थे, उन्हें नोटिस जारी किए गए थे। जब उन्होंने खुद कब्जे नहीं हटाए तो मंगलवार को नपा ने यह कार्रवाई की है। अब आगे पैमाइश की जाएगी। इस दौरान कहीं कब्जे मिलेंगे तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर थाना प्रभारी रोहतास भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।
विज्ञापन

जेसीबी देख निकालने लगे सामान
उकलाना नगरपालिका प्रशासन द्वारा जैसे ही कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की तो कुछ लोग दुकानों में रखे सामान को निकालने में जुट गए। हालांकि कुछ कब्जाधारी सामान निकालने में आनाकानी कर रहे थे, लेकिन जैसे ही जेसीबी ने अवैध निर्माण गिराने शुरू किए तो उन्होंने भी अपना सामान निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर भीड़ हुई एकत्रित
नगरपालिका प्रशासन द्वारा जैसे ही सुबह मदनपुरा रोड पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की तो कुछ देर के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क किनारे खड़े लोग नगरपालिका की कार्रवाई को देख रहे थे। उधर जिन दुकानदारों की दुकानें गिराईं जा रही थीं, वे उन्हें ढहते हुए देख रहे थे।

हाईकोर्ट के आदेश पर हटवाया कब्जा
हाईकोर्ट के आदेश के बाद हमने अवैध कब्जा हटवाने का काम किया। अवैध कब्जों को लेकर कई बार शिकायतें आई हैं। हमने फाटक पार से 10 से 15 दुकानें तोड़ी हैं।

अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी।

अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed