{"_id":"57d851814f1c1b2d46d487e4","slug":"nagar-nigam-hisar-rajesh-mehta-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर डीसी से मिलेंगे निगम अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर डीसी से मिलेंगे निगम अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को लावारिस पशुओं से मुक्त करने व सरकार के सख्त निर्देश के बाद नगर निगम ने मंगलवार को शहर से पशु पकड़ने का अभियान चलाया। शहर से निगम कर्मचारियों ने छुट्टी के दिन भी गोवंश पकड़कर पशु बाड़े में भेजे। इस मामले को लेकर बुधवार को निगम अधिकारी डीसी से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
चारा सबसे बड़ी समस्या
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि गोवंश के लिए पशु बाड़े में चारे की गंभीर समस्या है। सांड को पकड़कर पशु बाड़े में रोका तो जा सकेगा मगर उन्हें चारा डालने के लिए कहां से आएगा।
विज्ञापन
असमंजस में अधिकारी
जिला प्रशासन अधिकारियों की प्लानिंग है कि चारे की व्यवस्था व देेखरेख लिए संस्था को दिया जाए। मगर किस संस्था या गो सेवकों को इसकी जिम्मेवारी दी जाए अधिकारी इसको लेकर असमंजस में है।
विज्ञापन
पहले भी संस्था पर लगे थे आरोप
पशुबाड़े में चारे के लिए पर्ची काटने को लेकर संस्था पर आरोप लगे थे। कुछ लोगों ने अधिकारियों को शिकायत की थी कि संस्थाएं निगम के नाम पर लोगों से चंदा वसूल रही है। जिसके बाद पर्ची काटने का काम रोक दिया गया था। इस मामले के बाद हालांकि कुछ दिनों तक चारे की कमी पड़ गई थी। भूख व सर्दी के कारण कई पशुओं की मौत हो गई थी।
अधिकारियों ने किया था दौरा
धांसू रोड पशुबाड़े पर ज्वाइंट कमिश्नर सरजीत नैन ने निगम अधिकारियों ने दौरा किया था। उन्होंने निर्देेश दिए थे कि शहर में एक सांड नहीं दिखना चाहिए। जितने कर्मचारियों की जरूरत है लगा लो और गाड़ी की जरूरत हो तो वो भी अतिरिक्त लगा लो।
पशु बाड़े को लेकर डीसी साहब से कुछ चर्चा करनी है। पशु पकड़े का काम जारी है। निगम कर्मचारियों ने छुट्टी के दिन भी पशु पकड़े थे।
- राजेश महता, सचिव नगर निगम