{"_id":"5e3c61838ebc3ee5e02ca351","slug":"nagar-nigam-hisar-news-rtk5409859145","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 लाख रुपये से बदलेगी पीएलए मार्केट की सूरत, बेहतर होगी पार्किंग व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 लाख रुपये से बदलेगी पीएलए मार्केट की सूरत, बेहतर होगी पार्किंग व्यवस्था
विज्ञापन
पीएलए मार्केट में फुटपाथ ऊंचा उठाने का शुरू किया गया काम।
- फोटो : Hisar
नगर निगम प्रशासन की ओर से अब पीएलए मार्केट की सूरत बदली जाएगी। यहां विभिन्न विकास कार्यों के लिए 23 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। इससे फुटपाथ को ऊंचा किया जाएगा। वहीं दुकानों के आगे फुटपाथ के कॉर्नर पर स्टील की ग्रिल लगेंगी। इससे सुंदरता बढ़ेगी तो वहीं अतिक्रमण नहीं किया जा सकेगा।
इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा। गाड़ियों व मोटरसाइकिलों की पार्किंग की अलग व्यवस्था होगी, जबकि पैदल चलने वालों के लिए भी अलग से रास्ता तैयार किया जाएगा। इसको लेकर काम भी शुरू करवा दिया गया है।
रेहड़ियों को हटवाने के लिए जल्द चलेगा अभियान
पीएलए मार्केट में अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ियों को हटवाने के लिए भी जल्द अभियान चलाया जाएगा। बेतरतीब तरीके से रेहड़ियां लगने के कारण यहां अव्यवस्था का माहौल है। वहीं शराबी किस्म के लोग भी गाड़ियों में बैठकर शराब पीते नजर आते हैं। दुकानदारों ने भी दुकानों के आगे काफी अतिक्रमण किया हुआ है, जिसे हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
इसलिए महत्वपूर्ण है पीएलए मार्केट
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का शहर में सबसे बड़े टाउन पार्क के पास पीएलए मार्केट स्थित है। यहां फास्टफूड की दुकानें बनी हुई हैं। हर रोज हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसलिए यह काफी महत्वपूर्ण मार्केट है। मगर रेहड़ियों व अतिक्रमण के कारण मार्केट बदहाल हो चुकी है।
पीएलए मार्केट में सुधार के कई काम किए जाएंगे। इसके लिए 23 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया है। फुटपाथ को ऊंचा उठाने का काम शुरू हो चुका है।
- सुनील लांबा, एमई, नगर निगम