फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   nagar nigam hisar, myor meeting, hisar

मेयर ने गुपचुप तरीके से बुलाई पार्षदों की बैठक, सिर्फ 8 पहुंचे

Thu, 30 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Thu, 30 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam hisar, myor meeting, hisar
नगर निगम

 हाउस की बैठक से पहले मेयर शकुंतला राजलीवाला ने गुपचुप तरीके से बुुधवार को पार्षदों की मीटिंग बुलाई। मीटिंग में मेयर ने पार्षदों से और प्रस्ताव जो रह गए हों एजेंडे में डलवाने की बात कहकर उनकी रणनीति समझने की कोशिश की। इशारों ही इशारों में मेयर ने पार्षदों को यह भी कहा कि किसी हालात में मीटिंग का बहिष्कार नहीं करना है। यह पहला मौका है जब बिना कमिश्नर की अनुमति के तीन साल में पहली बार मेयर को अपनी पावर पहचान में आई है। उधर दूसरे पक्ष के पार्षदों का कहना है कि ये सब पार्षदों को बहकाने वाली बाते हैं। जब मीटिंग का समय आता है तो इस तरह की बातें होती हैं।

विज्ञापन


पुराने प्रस्तावों पर हुई चर्चा
मेयर ने अपने कार्यालय में पार्षदों को बुलाकर पुराने एजेंडों पर भी चर्चा की। कहा कि पिछली मीटिंग में जो प्रस्ताव पास हुए हैं उनमें से किसके क्या काम हुए हैं। मेयर ने पार्षद अजीत सिंह के वार्ड 10 के प्रस्ताव भी सचिव नगर निगम को बुलाकर एजेंडे में डलवाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा सभी वार्डों में 6 करोड़ 78 लाख रुपये के काम होने हैं, इसकी लिस्ट पार्षदों को दी। सभी पार्षदों के वार्ड में लगभग 30-30 लाख के काम होंगे।
विज्ञापन


ये पार्षद पहुंचे मीटिंग में
पार्षदों नेे बताया कि उन्हें मंगलवार शाम को मेयर के पीए ने फोन कर बुधवार को मीटिंग के लिए बुलाया था। बुधवार को मीटिंग में केवल आठ पार्षद ही पहुंचे जिनमें टीनू जैन, मानसिंह चौहान, मास्टर प्रहलाद, अजीत, डिप्टी मेयर भीम महाजन, उदयवीर मिंटू, रेखा ऐरन, डॉ. महेंद्र जुनेजा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की बात नहीं रख सकतीं तो इस्तीफा दे दें मेयर
पार्षद कर्मबीर ढिल्लो ने मेयर द्वारा बुलाई गई मीटिंग व मॉनिटिरिंग को लेकर तीखा प्रहार किया है। कर्मबीर ढिल्लो ने कहा है कि आरक्षण के दौरान तो मेयर ने कभी सद्भावना बैठक तक नहीं बुलाई। अब हाउस की मीटिंग से पहले पार्षदों को एकजुट रहने की नसीहत दे रही हैं। ये कुछ नहीं पार्षदों को लॉलीपॉप है। जब शहर में पानी की किल्लत थी तो कभी एक टैंकर पानी का लोगों के लिए नहीं भिजवाया। पार्षद का कहना है कि मेयर पूरे शहर की हैं किसी एक वार्ड की नहीं। पूरे शहर के लिए समान विकास की भावना होनी चाहिए। अगर निगम के पूरे परिवार को मेयर नहीं संभाल सकती तो इस्तीफा दे देना चाहिए।


पार्षदों की मीटिंग बुलाई गई थी। इसमें पुराने एजेंडों पर चर्चा हुई। नए एजेंडों में कुछ और प्रस्ताव डाले जाने पर भी चर्चा हुई। सबको एकजुटता का संदेेश दिया गया था।
- उदयवीर मिंटू पार्षद वार्ड 13

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed