निगम के हाल बेहाल, जेनरेटर में तेल डलवाने तक के पैसे नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के आर्थिक हालात खासे खराब हैं। अधिकारियों की वर्किंग का हाल इससे भी बेहाल है। वीरवार को नगर निगम में सुबह आठ बजे से लेकर 12 बजे तक लाइट ही नहीं थी। हालात इतने बुरे कि निगम के अधिकारी आधे दिन तक जेनरेटर के तेल का इंतजाम नहीं करवा पाए। लगातार तीन दिन की छुट्टी होने से आमजन काम से कार्यालय में आए हुए थे। लेकिन बिना बिजली के उनके काम रुक गए। मौके पर मौजूद पार्षद नरेंद्र शर्मा ने परेशान जनता का हाल देखकर अधिकारियों को साफ कहा कि साहब आप नहीं कर सकते तो ये लो पांच सौ रुपये और तेल मंगवाकर जेनरेटर चालू करवाओ। उन्होंने लाइट ब्रांच में बैठकर कर्मचारियों की तरफ पांच सौ रुपये बढ़ा दिए। कर्मचारी इससे शर्मिंदा हो गए। मौके पर सचिव राजेश महता भी आए। उन्होंने लाइट ब्रांच के कर्मचारियों को कहा कि आपको तेल की पर्चियां दी गईं थीं तेल क्यों नहीं डलवा रहे। कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे पाए।
जेई ने किया बिजली निगम फोन
जनता की परेशानी देखकर आखिर में जेई आरडी शर्मा ने बिजली निगम में फोन किया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि कितना समय लगेगा। आज सुबह से लाइट नहीं है। इसके बाद करीब दस मिनट बाद बिजली आ गई। बता दें कि वीरवार को मधुबन फीडर पर सुबह 8 बजे से लेकर 12 बजे तक मेंटेनेंस को लेकर घोषित कट था। इसके बावजूद निगम अधिकारी जनता की सुविधा के लिए अपने ही कार्यालय में तेल का प्रबंध नहीं करवा पाए।