फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nagar nigam hisar, animals hisar, Hisar

12 सौ नंदी रोके पशुबाड़े में, चारे का संकट

Thu, 13 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 13 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam hisar, animals hisar, Hisar
गोवंशीय पशुओं

नगर निगम की टीम ने पशु बाड़े में करीब 12 सौ नंदी रोके हुए हैं। हालांकि इन पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो रखा है। पशुओं के लिए हर रोज 150 क्विंटल सूखा और हरा चारा चाहिए। फिलहाल समाजसेवी और गोसेवक पशुओं के लिए मुश्किल से चारे का प्रबंध कर पा रहे हैं। जिला प्रशासन व निगम की तरफ से इन पशुओं के लिए कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। केवल निगम की तरफ से शिफ्टों में चार चौकीदार छोड़े गए हैं। ये केवल चौकीदारी करते हैं। इन पशुओं की देखभाल के लिए न कोई स्टाफ है और न कोई चिकित्सक। शहर के दानी सज्जन ही पशुओं के लिए कुछ चारे का इंतजाम कर पा रहे हैं। बुधवार को पशुबाड़े का डिप्टी मेयर भीम महाजन ने भी दौरा किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हालात जाने और निगम अधिकारियों व प्रशासन के सामने इस संबंध में समस्या रखने की बात कही।

विज्ञापन


नहीं हो रही दो दिन से सफाई
पशुबाड़े में पिछले दो दिन से सफाई भी नहीं हो रही। पशु बाड़े में सफाई को लेकर बुरा हाल है। जो कर्मचारी सफाई करता था व पिछले दो दिनों से छुट्टी पर है। इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की गई है।
विज्ञापन


दानी सज्जन आएं आगे
पशु बाड़े में रोके गए पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए दानी सज्जनों को आगे आने की जरूरत है। अगर इनके चारे व रखने की व्यवस्था हो जाएगी तो शहर पशु मुक्त भी हो जाएगा। बाड़े में पशुओं को चारा डालने वाली खोर व छत की जरूरत है। पहले यहां करीब 400 पशु थे जिनके हिसाब तो व्यवस्था ठीक थी मगर अब 800 और अधिक पशुओं की संख्या बढ़ने से यहां दिक्कत आ रही है। बाड़े में इतने पशुओं के ऊपर छत की जरूरत पड़ेगी वरना ऐसे में तो नंदी सर्दी से मर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गो ग्रास रिक्शा को दें चंदा, चारा सामग्री
नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के आम लोगों से अपील की है कि वे चारा सड़कों पर न डालें। इसकी बजाए शहर में जा रही गो ग्रास रिक्शा को चंदा दे सकते हैं और चारा सामग्री भी उन्हें दे सकते हैं।


सेवा करने वाला कोई नहीं
पशुबाड़े में पशुओं की सेवा के लिए व्यवस्था में लगे गो सेवक नरेश ने कहा है कि निगम की तरफ से कोई खास सहयोग नहीं मिल रहा। निगम ने आठ आठ घंटे की शिफ्ट के लिए केवल 4 आदमी दे रखे हैं। पशुओं की सेवा के लिए एक भी कर्मचारी नहीं लगाया है। अब कौन इन्हें चारा डाले कौन सफाई करे यह दिक्कत आ रही है। समाजसेवी ही अपने स्तर पर पशुओं की सेवा करवा रहे हैं।


फिलहाल चारे की कमी नहीं है। मैंने खुद बुधवार को पशु बाड़े का दौरा किया था। अगर किसी तरह की कोई समस्या है तो उसे भी सुधरवाएंगे।
- राजेश महता, सचिव नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed