फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NA

Hisar News: एचएसवीपी के प्लॉटधारक पूर्णता प्रमाणपत्र के लिए 20 फरवरी तक करें आवेदन

Sun, 29 Jan 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 29 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
NA
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्लॉट धारक पूर्णता प्रमाणपत्र (कंपलीशन सर्टिफिकेट) के लिए 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर दें अन्यथा बाद में उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा। एचएसवीपी के अधिकारियों की मानें तो तय तिथि के बाद आने वाले आवेदनों पर किसी तरह से विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि एचएसवीपी के प्लॉटधारक को प्लॉट पर निर्माण करने के बाद विभाग से पूर्णता प्रमाण पत्र लेना होता है। अगर प्लॉटधारक ऐसा नहीं करता है तो प्राधिकरण एक तय समय के बाद प्लॉटधारक पर जुर्माना लगाना शुरू कर देता है। हर तीन साल के बाद जुर्माना राशि बढ़ती रहती है। इस स्थिति में प्लॉटधारक को प्राधिकरण से पूर्णता प्रमाणपत्र लेने के लिए उक्त जुर्माना राशि भरनी पड़ती है।
विज्ञापन


प्लॉटधारक को यह होता है नुकसान
अगर प्लॉटधारक तय समय पर पूर्णता प्रमाणपत्र नहीं लेता है तो उसे जुर्माना भरना पड़ता है। इसके अलावा बिना पूर्णता प्रमाणपत्र के वह अपनी प्रॉपर्टी को बेच नहीं सकता है। साथ ही अगर प्लॉटधारक को प्रॉपर्टी की एवज में ऋण लेना है तो भी उसे पूर्णता प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ती है। उधर, जब तक प्लॉटधारक एचएसवीपी से पूर्णता प्रमाण पत्र नहीं लेता, तब तक उसके रिकॉर्ड में वह खाली प्लॉट की दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णता प्रमाणपत्र के लिए यह देनी होगी राशि
प्राधिकरण के अनुसार प्लॉटधारक को रिहायशी प्लॉट के लिए 25 हजार रुपये, वाणिज्यिक प्लॉट के लिए 50 हजार रुपये और ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट के लिए एक लाख रुपये राशि जमा करवानी होगी।


जिन प्लॉटधारकों ने निर्माण पूरा कर लिया है, लेकिन किसी वजह से पूर्णता प्रमाणपत्र नहीं लिया है। यह उनके लिए अच्छा अवसर है। उक्त प्लॉटधारक निर्माण पूर्ण होने की तिथि के सबूत दिखा व उक्त राशि जमा करवाकर पूर्णता प्रमाणपत्र ले सकता है। - प्रवीण सिंघल, उपप्रधान, हिसार प्रॉपर्टी डीलर वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed