{"_id":"63d031e29e9e1e741b284948","slug":"na-hisar-news-c-21-hsr1020-39266-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 24 दिन में स्वाइन फ्लू के चार नए रोगी मिले, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 24 दिन में स्वाइन फ्लू के चार नए रोगी मिले, एक की मौत
Wed, 25 Jan 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 25 Jan 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कोरोना महामारी के बाद अब स्वाइन फ्लू का डर बढ़ने लगा है। 24 दिनों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 35 सैंपल जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की लैब भेजे गए, जिनमें 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आई। वहीं एक रोगी की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को बीमारी के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।
डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि स्वाइल फ्लू के संभावित केस आ रहे हैं। कोरोना और स्वाइल फ्लू के लक्षण एक जैसे होते हैं। भिवानी जिले के रहने वाले एक मरीज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में स्वाइल फ्लू की जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जनवरी माह में 35 सैंपल जांच के लिए भेज गए, जिसमें से 4 की रिपॉर्ट पॉजिटिव मिली। पिछले साल स्वाइन फ्लू से दो मरीजों की मौत हुई थी और 68 सैंपल जांच में 13 मरीज पॉजिटिव मिले थे।
हाथ मिलाने से बचें, नमस्ते करें
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि स्वाइन फ्लू एक संक्रमित बीमारी है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। यह बीमारी खांसने, छींकने और हाथ मिलाने से फैलती है। जब इस बीमारी से ग्रस्त कोई व्यक्ति खांसता और छींकता है तो वायरस हवा में फैल जाते हैं और स्वस्थ व्यक्तियों को संक्रमित कर देते हैं। बीमार से बचने के लिए हाथ मिलने से बचें और नमस्ते करें।