{"_id":"6af2eb0261379c90400888e8","slug":"muzaffarnagar-car-accident-six-friends-die-on-haridwar-trip-after-diwali-celebrations-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में छह की मौत: आतिशबाजी के बाद बना कार्यक्रम, छह दोस्तों के लिए आखिरी सफर बनी हरिद्वार की राह; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में छह की मौत: आतिशबाजी के बाद बना कार्यक्रम, छह दोस्तों के लिए आखिरी सफर बनी हरिद्वार की राह; पूरी कहानी
Tue, 10 Nov 2026 03:29 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:29 PM IST
सार
यूपी के मुजफ्फरनगर में चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पोल से टकराकर दूसरी साइड में उछलकर पलट गई। कार में धमाके के साथ आग लग गई। कार सवार दो सगे भाई समेत छह दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हरियाणा के हिसार जिले निवासी सभी युवक रविवार रात दिवाली मनाने के बाद हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद जली हुई गाड़ी को जेसीबी से हटाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिसार जिले के नारनौंद में दिवाली की रात जिन घरों में खुशियों के दीप जगमगा रहे थे वहां सोमवार सुबह मातम का अंधेरा छा गया। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए हादसे में राखी खास (गढ़ी) के चार और मोठ करनैल के दो युवकों की मौत से दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि हंसी-खुशी निकले छह दोस्तों के लिए हरिद्वार की राह उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगी।
राखी खास गांव के चार दोस्त रात करीब 12 बजे तक आतिशबाजी कर रहे थे। इसके बाद अचानक हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करने का कार्यक्रम बना। चारों मोठ करनैल पहुंचे और अपने दो अन्य दोस्तों अमन व अजय को भी साथ ले लिया। रात करीब साढ़े 12 बजे छहों दोस्त हंसी-खुशी हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। उन्हें क्या पता था कि अब वह कभी अपने घर नहीं लौट पाएंगे।

Trending Videos
मुजफ्फरनगर से 25 किलोमीटर दूर जग्गाहेड़ी के पास खंभे से टकराने के बाद पलटी कार में आग लगने से राखी खास निवासी साहिल (21), अंकित मलिक (23), अंकित (19) और राहुल उर्फ डेनी (22) तथा मोठ करनैल निवासी अमन (21) और अजय (21) की मौत हो गई। सभी अविवाहित थे और गहरे दोस्त थे। उनका ज्यादातर समय एक-दूसरे के साथ ही बीतता था।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी का सपना देख रहा था अंकित, साहिल संभाल रहा था परिवार की जिम्मेदारी
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिवारों को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं। साहिल पिछले चार साल से गाड़ी चलाने का काम कर रहा था। उसके पिता सोम कुमार खेतीबाड़ी करते हैं। साहिल दो भाइयों में से एक था। हादसे में क्षतिग्रस्त ओरा कार उसकी अपनी नहीं थी। वह किसी अन्य व्यक्ति की गाड़ी चलाता था और छोटी दिवाली पर उसे लेकर घर आया था। वहीं अंकित मलिक 12वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि वह नौकरी हासिल कर घर की जिम्मेदारी संभालेगा।

बीमार पिता का सहारा थे राहुल और अंकित, अमन-अजय करते थे मजदूरी
राखी खास निवासी सगे भाई राहुल और अंकित मेहनत-मजदूरी कर परिवार का हाथ बंटाते थे। राहुल जींद में ट्रक की बॉडी बनाने वाली दुकान पर वेल्डिंग का काम करता था जबकि छोटा भाई अंकित राखीगढ़ी में एसी-फ्रिज रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था। उनके पिता काफी समय से बीमार हैं। वहीं मोठ करनैल निवासी अमन और अजय पढ़ाई के साथ मजदूरी कर परिवार का सहारा बने हुए थे।

साहिल के पिता बोले-बड़े बेटे के फोन से मिली हादसे की खबर
साहिल के पिता सोम कुमार ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना बड़े बेटे के फोन से मिली। साहिल और उसके साथी रात करीब एक बजे घर से निकले थे। परिवार को उनके हरिद्वार जाने की पूरी जानकारी नहीं थी। कुछ घंटे पहले हंसते-बोलते घर से निकले बेटे की मौत की खबर ने परिवार को तोड़ दिया। राखी खास में चार युवकों की मौत से तीन परिवारों में मातम है। इनमें एक परिवार ने अपने दो सगे बेटों को खोया है। वहीं मोठ करनैल के अमन और अजय की मौत से दो परिवारों में सन्नाटा पसरा है।

दिवाली की रौनक मातम में बदली, दो गांवों में पसरा सन्नाटा
हादसे की खबर दोनों गांवों में पहुंचते ही खुशियां मातम में बदल गईं। जिन गलियों में कुछ घंटे पहले दिवाली की रौनक थी वहां अब हर आंख नजर आई। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। चौक-चौराहों और बैठकों में दिनभर छह युवकों की दोस्ती और उनके आखिरी सफर की चर्चा होती रही।

पलटने के बाद आग का गोला बनी कार, 6 दोस्त जिंदा जले
यूपी के मुजफ्फरनगर में चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पोल से टकराकर दूसरी साइड में उछलकर पलट गई। कार में धमाके के साथ आग लग गई। कार सवार दो सगे भाई समेत छह दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हरियाणा के हिसार जिले निवासी सभी युवक रविवार रात दिवाली मनाने के बाद हरिद्वार जा रहे थे।
यूपी के मुजफ्फरनगर में चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पोल से टकराकर दूसरी साइड में उछलकर पलट गई। कार में धमाके के साथ आग लग गई। कार सवार दो सगे भाई समेत छह दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हरियाणा के हिसार जिले निवासी सभी युवक रविवार रात दिवाली मनाने के बाद हरिद्वार जा रहे थे।
हादसा तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास स्थित फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के करीब 4:50 बजे हुआ। हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के मोठ लुहारी गांव निवासी अमन (23) गांव के ही अपने दोस्त अजय (22) के साथ दिवाली मनाने के लिए राखी गढ़ी स्थित नाना के घर आया था।
ननिहाल के दोस्तों के साथ रात 12 बजे हरिद्वार में गंगा स्नान करने का कार्यक्रम बनाया। राखी गढ़ी के चालक साहिल (22) ने अपने परिचित प्रवीण से हुंडई औरा गाड़ी ली। इसके बाद सगे भाई राहुल (21) और अंकित (19) के अलावा अंकित कुमार (23) के साथ रात एक बजे हरिद्वार गंगा स्नान के लिए चल दिए।
एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जागाहेड़ी टोल प्लाजा से पहले सोमवार तड़के तेज गति से दौड़ रही कार फ्लाईओवर के मोड़ पर डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही धमाका हुआ। खंभा करीब 30 फीट दूर जाकर गिरा। कार हाईवे की दूसरी साइड पर जाकर पलट गई।
पलटते ही कार में आग लग गई। घायल होने और सेंट्रल लॉक की वजह से कोई भी बाहर भी नहीं निकल सका। सभी लोग बैठे-बैठे ही राख हो गए। सीट पर जले हुए कंकाल मिले। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि कार का पेट्रोल टैंक और बैटरी फटने से आग लगी। हालांकि कार में लगी सीएनजी किट सुरक्षित मिली। एसएसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, कार तेज गति से चल रही थी। चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई। पांच सीट वाली कार में छह लोग सवार थे।
सीएम ने जताया दुख, पीड़ितों से मिले अग्रवाल-बालियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश दिए। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मोर्चरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने तितावी थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सहयोग का भरोसा दिया। पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों से बात की।

कराया जाएगा डीएनए टेस्ट
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि डॉक्टरों की दो टीमों ने पोस्टमार्टम किए हैं। परिजनों ने कपड़ों और अन्य चीजों से अलग-अलग पहचान की है। शव अधिक जले हुए थे, इसी वजह से डीएनए टेस्ट के लिए भी सैंपल लिए गए हैं।

दो बैग से हुई पहचान
कार पलटने के दौरान दो बैग बाहर गिर गए। इसमें आधार कार्ड और साहिल का आई कार्ड मिला। उस पर लिखे नंबर से पुलिस ने साहिल के भाई गोलू से संपर्क किया। इसके बाद दूसरे दोस्तों के परिजनों को सूचना दी गई।

जान गंवाने वालों में दो सगे भाई भी
राहुल पुत्र समुंद्र, वेल्डर, गांव-राखी गढ़ी, हांसी-हिसार
अंकित पुत्र समुंद्र, एसी मिस्त्री, गांव-राखी गढ़ी, हांसी- हिसार
अजय पुत्र शमशेर, छात्र बीए द्वितीय, गांव-मोठ लुहारी, हांसी-हिसार
अमन पुत्र रामफल, छात्र बीए द्वितीय, गांव-मोठ लुहारी, हांसी-हिसार
साहिल पुत्र सोम कुमार, चालक, गांव-राखी गढ़ी, हांसी-हिसार
अंकित पुत्र राजेश, किसान, गांव-राखी गढ़ी, हांसी- हिसार