फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mustard oil tanker overturned near Balsamand, people carried it in utensils

Haryana: बालसमंद के नजदीक पलटा सरसों के तेल से भरा टैंकर, बर्तनों में भरकर ले गए लोग

Tue, 17 Jan 2023 08:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 08:54 PM IST
सार

राजस्थान की तरफ से सरसों के तेल से भरा टैंकर हिसार आ रहा था। नहर से गुरजने लगा तो टैंकर भारी होने के कारण पुल पर चढ़ाई नहीं कर पाया और संतुलन बिगड़ने से नहर की तरफ पलट गया।

विज्ञापन
Mustard oil tanker overturned near Balsamand, people carried it in utensils
बर्तनों में सरसों का तेल लेकर जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के बालसमंद भादरा मार्ग पर महारानी लक्ष्मी कॉलेज के नजदीक नहर पर सरसों के तेल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से सरसों का तेल नहर और खेतों में बिखर गया। जैसे ही ग्रामीणों को तेल के टैंकर पलटने की सूचना मिली तो भिवानी रोहिल्ला और बालसमंद के ग्रामीण बर्तन लेकर पहुंच गए और तेल ले गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान की तरफ से सरसों के तेल से भरा टैंकर हिसार आ रहा था। जैसे ही टैंकर बालसमंद पार कर नहर से गुरजने लगा तो टैंकर भारी होने के कारण पुल पर चढ़ाई नहीं कर पाया और संतुलन बिगड़ने से नहर की तरफ पलट गया।
विज्ञापन


तेल नहर और खेतों में बिखर गया। टैंकर पलटने की सूचना पर बालसमंद और भिवानी रोहिल्ला आसपास के ग्रामीण बाल्टियां, पीपी और अन्य बर्तन लेकर आ गए और बर्तनों में भरकर तेल ले गए। गनीमत रही इस हादसे में टैंकर ड्राइवर सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed