फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Murthy episode: Jain community delegation will meet ADGP and DC today

मूर्ति प्रकरण : एडीजीपी और डीसी से आज मिलेगा जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Murthy episode: Jain community delegation will meet ADGP and DC today
हिसार। मूर्ति प्रकरण को लेकर जैन समाज ने रविवार को नागोरी गेट के पास स्थित जैन मंदिर में बैठक की। बैठक में हांसी सीआईए-2 टीम द्वारा जिस मूर्ति को पिघलाकर बिस्किट बनवाने की बात कही गई है, उसकी सत्यता सामने लाने की मांग उठाई। इस दौरान फैसला लिया गया कि समाज का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एडीजीपी व डीसी से मिलेगा।
विज्ञापन

संगठन मूर्ति की वास्तविकता पर चर्चा कर इससे जुड़े सभी पहलुओं को सार्वजनिक करने और इस मामले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेगा। जैन समाज के प्रधान संजीव जैन ने बताया कि बैठक में मौजूद सदस्यों के बीच मूर्ति की सोशल मीडिया पर वायरल फोटो पर चर्चा हुई। मूर्ति को दिख स्पष्ट है कि यह जैन धर्म के तीर्थकर की मूर्ति है। परंतु मूर्ति के अग्रभाग पर एक चिह्न भी होता है, जिससे अलग-अलग तीर्थकर की पहचान होती है। इसलिए बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एडीजीपी से मिलकर मूर्ति से संबंधित कोई अन्य फोटो, वीडियो उपलब्ध कराने और उसके जरिये जानकारी हासिल की जाएगी। बैठक में एडवोकेट सुभाष जैन, देवेंद्र जैन, विनोद जैन, नमन जैन, नवीन जैन ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

स्पेशल जांच कमेटी की गठित

मूर्ति प्रकरण में एडीजीपी ने स्पेशल जांच टीम का गठन किया है। एडीजीपी के आदेशानुसार कमेटी प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी। जांच फतेहाबाद के एसपी की निगरानी में होगी। वहीं टीम का हेड सिरसा के एसपी को बनाया गया है। टीम में सिरसा के एएसपी, हिसार के एक डीएसपी और दो इंस्पेक्टर को शामिल किया गया है। बता दें कि एडीजीपी ने प्राचीन मूर्ति हड़पने के सीआईए-2 हांसी के इंचार्ज सहित सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed