फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   murder, shoot, 15 bullet cover

मर्डर केस के गवाह को मारीं गोलियां, मौके से मिले 15 खोखे

Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
murder, shoot, 15 bullet cover
वारदात स्थल पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : Hisar
वर्ष 2018 में गैंगस्टर जैकी के मर्डर मामले में गवाह रहे मुकेश सैनी को जान से मारने की लगातार धमकी मिल रही थी। यह आरोप मृतक मुकेश सैनी के चाचा प्यारेलाल ने लगाया। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले जेल से जमानत पर आने के बाद से ही मुकेश को कई बार रास्ता रोक कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

प्यारेलाल ने बताया कि सोमवार शाम मुकेश सैनियान मोहल्ला निवासी उसके दोस्त भारतीय के घर से एक्टिवा पर सवार होकर सब्जीमंडी स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था। इसी बीच बड़वाली ढाणी में उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हालांकि मुकेश पर जैकी मर्डर के आरोपियों पर हमला करने के मामले में हत्या प्रयास का केस दर्ज था। इसके अलावा भी उसके ऊपर कई और केस दर्ज थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीठ पीछे दागी गोलियां
नाम न छापने की शर्त पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुकेश सैनी शाम करीब साढ़े 4 बजे अपनी एक्टिवा पर सवार होकर सैनियान मोहल्ला की तरफ से आ रहा था तो उसके पीछे एक बाइक पर सवार तीन नौजवान युवक थे। जैसे ही मुकेश बड़वाली ढाणी में हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो बाइक पर पिछली सीट पर बैठे एक युवक ने दोनों हाथों में पकड़ी पिस्टल से उसकी पीठ पर गोलियां चलाई, जिससे मुकेश नीचे गिर गया। जान बचाने के लिए मुकेश ने उठकर फिर से भागने का प्रयास किया और गली के नुक्कड़ पर कीचड़ होने से उसका पैर फिसलने से फिर गिर गया। वहां पहुंचे हमलावरों ने फिर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात स्थल से बरामद हुए 15 खोल
वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी अशोक कुमार, मिलगेट थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वारदात स्थल से करीब 15 खोल बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि मृतक मुकेश के पीठ व छाती में गोलियां लगी हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा कि उसे कितनी गोलियां लगी हैं।
पार्क में ताश खेलते वक्त हुई थी जैकी की हत्या
चार फरवरी 2018 को सैनियान मोहल्ला निवासी जय प्रकाश उर्फ जैकी श्रीश्याम पार्क में बैठकर ताश खेल रहा था। आरोप था कि बाइक पर सवार होकर सुनील उर्फ पोली सैनी, गुलशन सैनी और गुलशन शर्मा पहुंच गए थे। उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते पार्क में जाकर जैकी की गोलियां मारकर हत्या कर डाली थी। जैकी पर 16 केस दर्ज थे।
ये थी रंजिश
जैकी मर्डर केस के आरोपियों पर 4 दिसंबर 2019 की सुबह जैकी के दोस्तों ने गोलियों से हमला किया था। इस हमले में सैनियान मोहल्ला निवासी सुनील उर्फ पोली, गुलशन उर्फ गुल्लू घायल हुए थे। पुलिस ने घायल सुनील के बयान पर केस भारती, नवीन, मुकेश उर्फ मुक्की, राहुल सैनी व मुकेश सैनी उर्फ प्रधान के खिलाफ केस दर्ज किया था। माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते सोमवार को मुकेश सैनी उर्फ प्रधान पर हमला किया गया।
पत्नी की हुई थी तीन माह पूर्व मौत
मृतक के चाचा प्यारेलाल ने बताया कि मुकेश की पत्नी की भी करीब 3 माह पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अब मुकेश की मौत के बाद उसके दो बेटे रह गए हैं। एक बेटा 12 वर्ष का तो दूसरा सात वर्ष का है। मुकेश छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसको एक भाई और 4 बहनें हैं।
पिता की शिकायत पर हुआ मामला दर्ज
इस मामले में मृतक मुकेश उर्फ प्रधान के पिता ओमप्रकाश की शिकायत पर मिलगेट थाना पुलिस ने सुनील उर्फ पोली, गुलशन उर्फ गोल्डी, बलराम उर्फ लाफड़ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शिकायत में ओमप्रकाश ने बताया कि उसका छोटा बेटा मुकेश उर्फ प्रधान अपने चाचा की स्कूटी लेकर महावीर कॉलोनी में निजी काम से गया था। वहां से वापस आते समय दो-तीन बाइक पर 6-7 युवक आए और मुकेश की स्कूटी के आगे बाइक अड़ा दी। इस दौरान सुनील ने मुकेश पर गोली चला दी। मुकेश स्कूटी से गिर पड़ा और सुनील वहां एक गली की ओर भागने लगा। इसी बीच गुलशन व बलराम ने मुकेश पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। ओमप्रकाश ने शिकायत में बताया कि हत्या के कुछ समय पूर्व ही वह व उनके परिवार का बेटा अभिषेक उर्फ भारती वहां खड़े थे। मुकेश पर गोलियां चलाते देख वह उसे बचाने गए तो आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद ओमप्रकाश व अभिषेक उर्फ भारती ने मुकेश को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वर्जन-
मृतक के पिता के बयान पर तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में कई टीमें हमलावरों का सुराग लगाने में जुटी हैं। मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे।
- मनोज कुमार, प्रभारी, मिलगेट थाना, हिसार।

मृतक मुकेश सैनी फाइल फोटो।

मृतक मुकेश सैनी फाइल फोटो।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed