फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   murder

रजवाहे में मिला युवक का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 17 Jun 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
murder
हांसी उमरा रोड पर स्थित रजवाहे में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की। काफी देर बाद शव की पहचान प्रवीण कुमार 27 वर्षीय गांव बनियानी जिला रोहतक के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रवीण अपने नाना के घर गांव ढांणी राजू में आया हुआ था और वह मजदूरी का कार्य करता
था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल लाई और परिजनों को इसकी सूचना दी। सिविल अस्पताल पहुंचे प्रवीण के नाना रघुबीर ने बताया कि प्रवीण दो दिन से गांव में ही एक मकान की छत पर मिट्टी डालने के लिए गया था और जब प्रवीण घर नहीं पहुंचा तो उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार को हमे सूचना मिली कि उसका शव रजवाहे में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं रघुबीर ने बताया कि प्रवीण को गांव ढाणी राजू के दो युवक पवन व भान सिंह मंगलवार को मिट्टी डलवाने के लिए घर से सुबह आठ बजे लेकर गए थे। मगर प्रवीण घर पर नहीं आया। रघुबीर ने आरोप लगाया कि प्रवीण की हत्या पवन व भान सिंह ने की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर भान सिंह व पवन के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed