{"_id":"2a283557bccd23c2de57266012a7873b","slug":"murder-case-rampal-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर मामला : रामपाल से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर मामला : रामपाल से पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Sat, 01 Aug 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलोक आश्रम के मुखी रामपाल को बरवाला पुलिस ने 430 नंबर मुकदमे में कोर्ट में पेश कर दो घंटे का प्रोडक्शन वारंट लिया। हत्या मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस ने रामपाल से दो घंटे पूछताछ की और फिर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने रामपाल को जेल भेज दिया। सतलोक आश्रम के मुखी की पेशी जेएमआईसी सुधीर कुमार की कोर्ट में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया है कि रामपाल पर बरवाला थाना में 430 नंबर मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में रामपाल व उसके खास राजदारों पर हत्या का मामला दर्ज हुआ था।
पुलिस को इस मामले में रामपाल को शामिल तफ्तीश करना था। पुलिस जेल से उसे सुबह साढ़े दस बजे लाकर कोर्ट में पेश करने लाई। करीब दो घंटे पूछताछ करने के बाद रामपाल को दोबारा करीब साढ़े 12 बजे दोबारा कोर्ट में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
पूरे शहर में तैैनात की फोर्स
पुलिस ने अचानक हुई प्रोडक्शन वारंट को लेकर रामपाल की पेशी मामले में अनुयायियों की भीड़ एकत्रित होने के डर से जगह-जगह चौक चौराहों पर फोर्स तैनात कर दी। फव्वारा चौक, मटका चौक सहित कई स्थानों पर बेरीकेड्स लगा दिए। इसके अलावा राजगढ़ रोड पर कदम कदम पर पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
आज जेल में होगी दो मामलों में पेशी
रामपाल की शनिवार को सेंट्रल जेल वन में मुकदमा नंबर 426 व 427 में ही पेशी होगी। इसको लेकर जेल में ही अदालत लगेगी। जेएमआईसी प्रतीक जैन की कोर्ट इस मामले में सुनवाई करेगी।
प्रशासन ने इसको लेकर सेंट्रल जेल वन में पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। जेल के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। कोर्ट में रामपाल के लिए अदालत लगाने के लिए वीरवार को आईजी अनिल राव व एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने निरीक्षण भी किया था।