फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   municipality team action aginst atikraman

काठमंडी में कार्रवाई शुरू, अवैध शेडों के बाहर रखी लकड़ियां व मशीनें दुकानों में रखवाईं

Fri, 18 Sep 2020 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
municipality team action aginst atikraman
जिंदल चौक पर रेहड़ियां हटाने पहुंची नगर निगम टीम की गाड़ी के आगे लेटा रेहड़ीचालक। - फोटो : Hisar
हिसार। आखिरकार काठमंडी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नगर निगम प्रशासन ने शुरू कर दी है। वीरवार को तहबाजारी शाखा के प्रभारी सुरेंद्र वर्मा व सुरेंद्र शर्मा सुबह ही टीम के साथ काठमंडी पहुंचे। आते ही दुकानदारों को दुकानों के आगे रखीं लकड़ियों और सरकारी जमीन पर चल रही मशीनरी उठाने के निर्देश दिए। पहले तो दुकानदारों ने थोड़ी आनाकानी की, लेकिन टीम प्रभारियों द्वारा सामान जब्त करने की चेतावनी देने पर दुकानदारों ने खुद ही सामान उठवाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मशीनरी व लकड़ी उठाकर दुकानों के अंदर करवा दिए गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि काठमंडी में अतिक्रमण के मुद्दे को सबसे पहले अमर उजाला ने उठाया था। लगातार इस मामले को निगम प्रशासन के समक्ष रखा गया। दो दिन पहले ही आयुक्त अशोक गर्ग ने यहां दौरा किया था।
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद चलेगी जेसीबी
नगर निगम प्रशासन द्वारा की गई यह कार्रवाई अभी शुरुआत है। एक सप्ताह का अल्टीमेटम देकर दुकानदारों को अवैध कब्जे खुद ही तोड़ने के आदेश दिए गए हैं। अगर दुकानदारों ने ऐसा नहीं किया तो निगम की टीम जेसीबी की मदद से एक सप्ताह बाद अवैध कब्जों को तोड़ने का काम करेगी। तहबाजारी टीम प्रभारियों ने भी दावा किया कि अगर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिला तो हर हाल में बिना किसी भेदभाव के अवैध कब्जे तोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी से झड़प का भी किया प्रयास
कार्रवाई की शुरुआत के दौरान एक दुकानदार ने टीम पर रौब दिखान की कोशिश की। टीम सदस्य के साथ झड़प का प्रयास किया। तहबाजारी प्रभारियों ने सख्त लहजा अपनाते हुए दुकानदार को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज करवाने तक की चेतावनी दी। इसके बाद दुकानदार सामान अंदर करवाने में जुट गया।
दुकानदारों में मची रहती थी एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़
अतिक्रमण और अवैध कब्जे करने के लिए काठमंडी के दुकानदारों में होड़ मची रहती थी। अगर एक दुकानदार 15 फुट का शेड बनवाता तो दूसरा दुकानदार 20 फुट का शेड बनवा लेता। इस तरह पूरी काठमंडी में दुकानों के आगे 60 से 70 फुट तक अवैध रूप से पक्के शेड बनाकर पूरा कब्जा किया हुआ है। बार-बार समझानने के बाद भी रसूखदारी दिखाकर दुकानदार अवैध कब्जे बढ़ाते चले गए।
न्यू अग्रसेन कॉलोनी में निगम टीम ने हटवाया कब्जा
दूसरी ओर निगम की टीम ने न्यू अग्रसेन कॉलोनी में सड़क पर किए कब्जे को भी हटवाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएमसी डॉ. प्रदीप हुड्डा के साथ कार्यकारी एसई एचके शर्मा, एमई प्रवीण वर्मा, बीआई सुमित ढांडा, जेई कर्मपाल व अन्य कर्मचारी जेसीबी लेकर पहुंचे। निगम टीम ने पुलिस बल की मांग की थी, लेकिन पुलिस नहीं मिल पाई। अधिकारियों ने बिना पुलिस ही कब्जा हटवा दिया। बीआई सुमित ढांडा ने बताया कि न्यू अग्रसेन कॉलोनी टीपी स्कीम के तहत आती है। टीपी स्कीम में 30 फुट की सड़क छोड़ी थी। सड़क के एक छोर पर एक व्यक्ति ने सात फुट बाड़ लगाकर कब्जा कर लिया, जिसे हटवा दिया है। अब वहां पर इंटरलॉकिंग सड़क बनेगी।
जिंदल चौक की ग्रीन बेल्ट व रेलवे रोड से भी हटवाई रेहड़ियां
इसके अलावा नगर निगम टीम ने दोपहर बाद जिंदल चौक की ग्रीन बेल्ट और रेलवे स्टेशन के बाहर लगने वाली रेहड़ियों को भी हटवाया। इस दौरान रेहड़ी चालकों का सामान व कई रेहड़ी भी जब्त कर ली गई। रेहड़ी चालकों को चेतावनी दी गई कि सरकारी जमीन पर बिना अनुमति रेहड़ी लगाना गैरकानूनी है, इसलिए भविष्य में यहां रेहड़ियां न लगाएं। जिंदल चौक पर तो एक रेहड़ी चालक ने निगम की गाड़ी कोे आगे लेटकर खुद की रेहड़ी बचवाई।

एक सप्ताह का समय दिया है
काठमंडी में अतिक्रमण हटवा दिया गया है। दुकानों के बाहर रखे लक्कड़ व मशीनरी दुकानदारों ने दुकान में रख ली है। एक सप्ताह का समय दिया है। फिर भी अवैध कब्जे नहीं हटाए तो जेसीबी से तोड़े जाएंगे।
सुरेंद्र वर्मा, प्रभारी, तहबाजारी शाखा।

काठमंडी में सरकारी जमीन पर रखी लकड़ियों को उठवाते दुकानदार।

काठमंडी में सरकारी जमीन पर रखी लकड़ियों को उठवाते दुकानदार। - फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed