फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Municipal sanitation workers staged a broom demonstration

Hisar News: नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने किया झाड़ू प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Municipal sanitation workers staged a broom demonstration
प्रदर्शन करते फायर व नगर पालिका के कर्मचारी।
नारनौंद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नारनौंद नगर पालिका परिसर में शुक्रवार को फायर ब्रिगेड व नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने बैठक की। इसके बाद कर्मचारियों ने नगर पालिका के गेट पर झाड़ू प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने नारनौंद नगर पालिका के सचिव प्रदीप कुमार को 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने को लेकर नोटिस भी दिया है। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी स्थानीय निकाय विभाग, निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय विभाग व निदेशक फायर विभाग को यह नोटिस दिया है। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान मंसाराम ने की। मंच संचालन नरेश ने किया। इस रोष प्रदर्शन में फायर ब्रिगेड व नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने मांग की है कि हटाए गए कौशल कर्मचारियों को सरकार ड्यूटी पर वापस ले, मुख्यमंत्री ने जींद में सफाई कर्मचारियों का वेतन 27 हजार करने की घोषणा की थी। सरकार ने अब तक इसे लागू नहीं किया। इसे जल्द लागू किया जाए। प्रदर्शन में सुंदर, रामकली, विद्या, कमलेश, रेनू बाला, नसीब, कुलदीप, वीरमति, अंग्रेजो देवी और पवन कुमार सहित सभी कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed